फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mega Block :11 trains arrived late, Passengers upset

मेगा ब्लॉक : 11 ट्रेनें देर से पहुंचीं, यात्री रहे परेशान

Sat, 03 Sep 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mega Block :11 trains arrived late, Passengers upset
अलीगढ़-दिल्ली रेल रूट पर सोमना-कुलवा के मध्य री-मॉडलिंग के काम के चलते शुक्रवार को मेगा ब्लॉक रहा। इस वजह से अप और डाउन लाइन की 11 ट्रेनें अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचीं। कुुछ ट्रेनों को अलीगढ़ स्टेशन के अलावा दूसरे स्टेशनों के बीच में रोका गया। इससे यात्रियों को गर्मी में पानी आदि के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

री-मॉडलिंग के कार्य के चलते डाउन लाइन की महाबोधि एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, बिहार संपर्क क्रांति, विक्रमशिला एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस एक-एक घंटे, अप लाइन की गोमती एक्सप्रेस करीब एक घंटे, नंदन कानन एक्सप्रेस चार घंटे, गरीब रथ, महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे, मुरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कालका एक्सप्रेस, टूंडला ईएमयू पैसेंजर एक-एक घंटे की देरी से अलीगढ़ स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बिना किसी बाधा के संचालित होंगी ट्रेनें
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि अलीगढ़-गाजियाबाद खंड में सोमना-कुलवा रेलवे स्टेशन पर सिग्नल एवं दूर संचार विभाग द्वारा बाई डायरेक्शन का कार्य किया गया है। इससे तीसरी लाइन को अप लाइन एवं अप लाइन को बाई डायरेक्शन लाइन में बदला गया है। अब अप लाइन में रेलवे ट्रैफिक के ज्यादा होने पर बाई डायरेक्शन लाइन से भी अप की दिशा में ट्रेन का परिचालन किया जा सकेगा। इसका सीधा लाभ यात्रियों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले यात्री ...
महाबोधि एक्सप्रेस से कानपुर जाना था। ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से आई, इसके चलते काफी परेशानी हुई। - राजेश कुमार, यात्री
गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था। ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से आने पर बच्चों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। - अर्चना सिंह, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed