फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Meeting of 13 Lok Sabha clusters in Aligarh

Lok Sabha Election: चुनाव तैयारियों पर मंथन को जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, 13 लोकसभा कलस्टरों की बैठक अलीगढ़ में

Fri, 23 Feb 2024 04:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 04:14 AM IST
सार

अलीगढ़ में 13 लोकसभा कलस्टरों की बैठक होगी। बैठक में लाेकसभा चुनाव की अब तक की तैयारियों, पार्टी का फीडबैक, दावेदारों का फीडबैक, आगे के कामकाज के निर्देशों पर चर्चा होगी। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Meeting of 13 Lok Sabha clusters in Aligarh
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के शंखनाद से पहले भाजपा संगठन अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटा है। इसी क्रम में 23 फरवरी को ब्रज क्षेत्र के सभी 13 लोकसभा कलस्टरों की बैठक अलीगढ़ में होगी। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष शामिल होंगे। बैठक दो सत्र में होगी।

विज्ञापन


रामघाट रोड पर एक गेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे से इस बैठक का पहला सत्र होगा। दूसरा सत्र दोपहर दो बजे से होगा। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी लोकसभा प्रभारी, संयोजक, सह प्रभारी-सह संयोजक, विधानसभा प्रभारी-संयोजक, सह प्रभारी-सह संयोजक और जिलाध्यक्ष-जिला प्रभारी शामिल रहेंगे। बैठक में अब तक की तैयारियों, पार्टी का फीडबैक, दावेदारों का फीडबैक, आगे के कामकाज के निर्देशों पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने इस बैठक की पुष्टि की है।
विज्ञापन


संघ की समन्वय बैठक भी होगी
भाजपा की चुनाव तैयारियों के बीच संघ की समन्वय बैठक भी आज ही प्रस्तावित है। इसमें संघ के प्रमुख पदाधिकारी व संघ के सभी समन्वय संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। आगरा रोड के एक गेस्ट हाउस में यह बैठक होगी। इसमें भी आगे की रणनीति पर चर्चा होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed