फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Meerut, Gorakhpur, Lucknow, Agra Zone won the matche

फुटबॉल : मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, आगरा जोन ने जीते मैच

Tue, 14 Dec 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Gorakhpur, Lucknow, Agra Zone won the matche
बॉल को रोकते आगरा के गोलकीपर । - फोटो : CITY OFFICE
38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के मैदान पर हो रही 69वीं उप्र पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, पीएसी पश्चिमी जोन व बनारस जोन और महिला वर्ग में आगरा जोन व गोरखपुर जोन ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 11 व महिला वर्ग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पुरुष वर्ग में पहला मैच बरेली जोन व मेरठ जोन के बीच मैच खेला गया। मेरठ ने बरेली को 2-1 गोल से हरा दिया। मेरठ की तरफ से खालिद व सलमानी ने एक-एक गोल दागा। दूसरा मैच आगरा व गोरखपुर के बीच खेला गया। गोरखपुर ने आगरा को एकतरफा मैच में 11-0 से करारी शिकस्त दी। गोरखपुर के दीपक व सूरज कुमार ने 3-3 व शुभम ने 2 गोल दागे। जैनुल आबदीन, संतोष, शाहिद ने 1-1 गोल दागा। तीसरा मैच लखनऊ जोन व प्रयागराज जोन के मध्य खेला गया। लखनऊ ने प्रयागराज को 4-0 गोल से हराया। नसीम ने 2 गोल दागे। असलम व सौरभ ने 1-1 गोल दागा। चौथा मैच पीएसी पश्चिमी जोन व पीएसी मध्य जोन के बीच खेला गया। पश्चिमी जोन ने मध्य जोन को 1-0 गोल से शिकस्त दी। अमित ने गोल किया। पांचवां मैच बरेली जोन व बनारस जोन के बीच खेला गया। बनारस ने बरेली को 1-0 से हरा दिया। श्याम नारायण चौहान ने गोल किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग के पहले मैच मैच में आगरा जोन ने बरेली जोन को 2-0 गोल से हराया। अर्चना व कोमल ने 1-1 गोल किया। दूसरे मैच में गोरखपुर जोन ने प्रयागराज जोन को 2-0 गोल से शिकस्त दी। सरिता चौधरी व शिवांगी ने 1-1 गोल किया। मंगलवार को सुबह 7 बजे से मैच होंगे। रेफरी प्रभाकर सिंह कुशवाहा, पवन सिंह जादौन, जितेंद्र सिंह चौहान, पुनीत राघव, मोहम्मद फहान, शुभम लोचन रहे। संचालन सतीश कुमार जोशी, फखरे आलम ने किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ 38वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अविनाश पांडेय, उप सेनानायक आशुतोष मिश्र ने किया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक रमेश प्रलयंकर 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, एआरओ सुरेश कुमार मिश्रा, शिविरपाल सुरेश पाल सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक चंद्रभान सिंह, प्रभारी खेल पीसी राजीव कुमार अवस्थी, मीडिया प्रभारी हरपाल सिंह, राम अवतार पचौरी, वाहिनी चिकित्साधिकारी शशांक शेखर शर्मेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed