{"_id":"69c4f92f567b502702047442","slug":"meenakshi-bridge-closed-from-10-am-to-10-pm-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सुबह 10 से रात के 10 बजे तक मीनाक्षी पुल बंद, बैरिकेडिंग लगाने पर एसपी ट्रैफिक बोले यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सुबह 10 से रात के 10 बजे तक मीनाक्षी पुल बंद, बैरिकेडिंग लगाने पर एसपी ट्रैफिक बोले यह
Thu, 26 Mar 2026 02:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:45 PM IST
सार
लोगों को दुबे का पड़ाव से रामघाट रोड जाने के लिए नौरंगाबाद या कठपुला से होकर जाना पड़ रहा है। इस तरह से रामघाट रोड से दुबे का पड़ाव जाने के लिए इस रास्ते का प्रयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दुवे पडाव चौराहे पर बेरीकेडिंग लगाकर बंद किया रास्ता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क निर्माण की मशीनें रखी होने से अलीगढ़ के मीनाक्षी पुल पर सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है, जिससे हजारों लोग परेशान हैं। दुबे का पड़ाव और रामघाट रोड की ओर से आने जाने वालों को 24 मार्च सुबह से यह गंभीर समस्या परेशान कर रही है। इस पुल पर आवाजाही रात 10 बजे के बाद खोली जा रही है, इसके बाद ही टेंपो और अन्य छोटे वाहन इससे गुजर पाते हैं।
विज्ञापन
लोगों को दुबे का पड़ाव से रामघाट रोड जाने के लिए नौरंगाबाद या कठपुला से होकर जाना पड़ रहा है। इस तरह से रामघाट रोड से दुबे का पड़ाव जाने के लिए इस रास्ते का प्रयोग करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस ने भी इस बारे में जनता की सहूलियत के लिए कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया है। रामघाट रोड पर महाजन होटल के पास सीसी रोड बनाने वाली मशीनें रखी होने से यह परेशानी हुई है।
विज्ञापन
नगर निगम के निर्माण विभाग के एक्सईएन बिजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रामघाट रोड को दोबारा सीसी बनाया जा रहा है। महाजन होटल की ओर कार्यदायी संस्था की कुछ मशीनें खड़ी हैं, इसलिए इस तरफ की बैरिकेडिंग इसी कंपनी द्वारा लगाई गई है, ताकि किसी वाहन या राहगीर को कोई परेशानी न हो। रात में बिजली गुल होने पर कोई हादसा न हो। एसपी ट्रैफिक प्रवीण यादव ने बताया कि पुलिस की ओर से मीनाक्षी पुल की दोनों ओर कोई बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन