फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   meeing with officers

Aligarh News: मंडल के 910 अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को मिली 2.80 करोड़ की छात्रवृत्ति

Tue, 03 Nov 2026 04:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
meeing with officers
बैठक करते हुए राज्य मंत्री दानिश स्रोत सूचना विभाग
राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, मदरसों में एनसीईआरटी-एससीईआरटी के अनुसार पढ़ाई कराने पर जोर
विज्ञापन


अलीगढ़। अलीगढ़ मंडल में 910 अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के खातों में 2.80 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति भेजी गई है। इनमें पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के 530 और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के 380 विद्यार्थी शामिल हैं। मंगलवार को अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विभागीय योजनाओं की मंडलीय समीक्षा के दौरान यह जानकारी ली और योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

एक निजी होटल में हुई बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक और तकनीकी शिक्षा को भी बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने मदरसों में एनसीईआरटी और एससीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करने तथा अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


कासगंज के कार्यों की सराहना

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत कासगंज में हुए कार्यों की राज्यमंत्री ने सराहना की। उन्होंने मंडल के अन्य जिलों से भी नए प्रस्ताव भेजने को कहा। अलीगढ़ में इस योजना के तहत वर्ष 2022 में 52 लाख रुपये से राजकीय हाईस्कूल भुजपुरा, वर्ष 2023 में 52 लाख रुपये से राजकीय हाईस्कूल रोरावर और वर्ष 2024 में 17.74 लाख रुपये से नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में शौचालय, प्रयोगशाला और पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 दिसंबर को होगा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन

राज्यमंत्री ने 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस भव्य रूप से मनाने के निर्देश दिए। साथ ही मदरसों के मेधावी और टॉपर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का शैक्षिक भ्रमण कराने पर जोर दिया। उन्होंने विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने को कहा।


बैठक में बताया गया कि अलीगढ़ में 116 मान्यता प्राप्त और चार अनुदानित मदरसे हैं। कासगंज में 69, एटा में 48 और हाथरस में 12 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। वक्फ संपत्तियों की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जिले में 1669 सुन्नी और 97 शिया वक्फ संपत्तियां हैं। बैठक में उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ डॉ. अमृता सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि गोस्वामी सहित विभागीय अधिकारी और मदरसा संचालक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed