फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Medical officer's body found hanging on a noose

अलीगढ़ः फंदे पर झूलता मिला मेडिकल ऑफिसर का शव...हत्या का आरोप

Thu, 14 Oct 2021 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 14 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Medical officer's body found hanging on a noose
डॉ. आस्था अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट को लेकर सुर्खियों में रहीं स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था अग्रवाल (33) की मंगलवार रात पति से झगड़े के बाद संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बुधवार शाम उनका शव रमेश विहार स्थित मकान में फंदे पर झूलता पाया गया। पति व बच्चे गायब थे।

विज्ञापन


खबर पर एसपी सिटी, सीओ तृतीय सहित इलाका पुलिस व फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर लोगों का जमावड़ा भी लग गया। घंटों तक चली जांच के बाद पुलिस अभी इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि यह हत्या है या आत्महत्या? फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, देर रात आगरा से पहुंची डॉक्टर की बहन ने थाने में पति आदि ससुरालियों पर हत्या की तहरीर दी है, जिसके आधार पर देर रात मुकदमा दर्ज किया जा रहा था।
विज्ञापन


राधिका के नाम से ऑक्सीजन प्लांट चलाते हैं
स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटिड कंट्रोल रूम में तैनात डॉ. आस्था अपने पति अरुण अग्रवाल संग क्वार्सी क्षेत्र की रमेश विहार कॉलोनी में रहती थीं। दंपती पर 10 वर्षीय बेटा अर्नव व 8 वर्षीय आन्या है। उनके पति कासिमपुर में राधिका के नाम से ऑक्सीजन प्लांट चलाते हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात से आस्था का अपने मायके पक्ष के लोगों या अन्य किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। वहीं उनके पति भी बच्चों को सिविल लाइंस में रहने वाले अपने बड़े भाई के घर छोड़कर गायब थे। इस पर बुधवार को आस्था की आगरा में रहने वाली बहन आकांक्षा ने आस पड़ोस के लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि घर के बाहर ताला लटका हुआ है। इसके बाद आकांक्षा ने आस्था के ड्राइवर मनीष चौधरी को आस्था के घर भेजा। ड्राइवर ने मकान के साइड से अंदर घुसकर देखा तो बेडरूम में आस्था का शव रस्सी के फंदे से छत में बनी ग्रिल में लटका हुआ था। वह चीखता हुआ बाहर आया। इस शोरशराबे पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। मनीष ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को और आकांक्षा को यह सूचना दी।

इस खबर पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर पाया कि महिला का शव लटका है, जबकि पति व दोनों बच्चे गायब हैं। कुछ ही देर की जांच में पता चला कि बच्चे अरुण के भाई के घर पर हैं। इस पर दोनों बच्चों व अरुण के भाई को बुला लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलित किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


रमेश विहार में डॉ.आस्था अग्रवाल का शव घर में फंदे पर झूलता मिला है। अभी यह साफ नहीं है कि उसकी हत्या हुई है या आत्महत्या है। पति गायब है। बच्चे मिल गए हैं। मामले में पोस्टमार्टम के बाद तस्वीर साफ होगी। जो तहरीर मिल रही है, उसके अनुसार व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।-कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed