फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Medical college is ready to fight with corona

कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज तैयार

Sat, 03 Apr 2021 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Medical college is ready to fight with corona
कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में भी परिस्थितियों के मुताबिक तैयारियां की गई हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि जेएन मेडिकल कॉलेज प्रत्येक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस एक वर्ष की अवधि में हमने संसाधनों में भी वृद्धि की है। मौजूदा समय में कोविड-19 वार्ड के लिए 10 लोगों का स्टाफ है। इनकी ड्यूटी शिफ्ट के अनुसार लगाई जाती है।
विज्ञापन

प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि पहले जो वार्ड बनाए गए थे, उनमें मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी। लेकिन अभी चार मरीज भर्ती हैं। इनमें से तीन मरीज लक्षण रहित हैं। इस समय जेएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सहित अन्य चिकित्सा सेवाएं भी जारी हैं। अगर कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती है तो स्टाफ को भी बढ़ाया जाएगा। चुनौती यह होगी कि अन्य चिकित्सा सेवाओं में जो स्टाफ लगा हुआ है, वहां से उसको किस तरह कम किया जा सकता है। क्योंकि गत वर्ष महामारी के दौरान ओपीडी सहित अन्य चिकित्सा सेवाएं बंद कर दी गई थी। तब स्टाफ की उपलब्धता को लेकर कोई भी समस्या नहीं हुई थी।
विज्ञापन

गत वर्ष के मुकाबले अब जेएन मेडिकल कॉलेज ज्यादा तैयार
गत वर्ष जिस समय महामारी का प्रसार शुरू हुआ। उस समय सभी के लिए नई स्थिति थी। प्रदेश के अंदर कुछ ही जगह पर जांच की व्यवस्था थी। उनमें से जेएन मेडिकल कॉलेज एक था। बाद में जांच केंद्र बढ़ाए गए, जिससे यहां पर सैंपलिंग का बोझ कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी उपचार और वैक्सीन का ट्रायल भी चल रहा है। जांच करने वाली मशीनों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इनको विश्वविद्यालय में अपने पैसों से खरीदा है। इस तरह गत वर्ष के मुकाबले जेएन मेडिकल कॉलेज अब ज्यादा तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed