फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Medical college doctor attempted suicide over dispute with wife

पत्नी से विवाद पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश

Thu, 06 Aug 2020 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Medical college doctor attempted suicide over dispute with wife
पॉम ट्री होटल में जांच करने पहुंचे एसीएम रंजीत सिंह व सीओ अनिल समानिया। - फोटो : CITY OFFICE
जेएन मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में तैनात एक रेजिडेंट डॉक्टर ने बुधवार को पत्नी से विवाद के बाद घर छोड़कर पाम ट्री होटल में पहुंच आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान डॉक्टर ने हाथ की नसें काट लीं। जब डाक्टर के साथी उसे तलाशते हुए होटल पहुंचे, तब घटना का भेद खुला। गनीमत रही कि वह डाक्टर के दम तोड़ने से पहले वहां पहुंच गए। आनन-फानन डॉक्टर को मेडिकल कालेज भेजा गया। इधर, सूचना पर एसीएम-2 रंजीत सिंह और सीओ तृतीय अनिल समानिया भी पहुंच गए। मामले की छानबीन जारी है। पुलिस डाक्टर की पत्नी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

मूलरूप से केरल के अम्बालाप्पुझा जिले के पैलेस वार्ड के रहने वाले डाक्टर हरीकृष्णन एम पुत्र मुरलीधरन पिल्लई यहां मेडिकल कालेज के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में डाक्टर (रेडियोलॉजिस्ट) हैं। इसके साथ ही वह कालेज से ही पीजी कोर्स कर रहे हैं। पत्नी के साथ वह इकरा कालोनी, क्वार्सी में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच के अनुसार लंबे समय से डाक्टर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। बुधवार दोपहर को भी किसी बात पर विवाद हुआ। इससे क्षुब्ध होकर डाक्टर अपनी बाइक लेकर पाम ट्री होटल में शाम चार बजे पहुंचे। वहां उन्होंने एक अपनी आईडी देते हुए एक कमरा बुक कराया और 109 नंबर कमरे में ठहर गए।
विज्ञापन

कमरे में जाकर डाक्टर ने पहले खुद को डायजापाम इंजेक्शन लगाया और फिर सर्जिकल ब्लेड से अपने दोनों हाथों की नसें काट लीं। इधर, डाक्टर के साथी डाक्टरों को किसी प्रकार से पत्नी से विवाद होने पर हरीकृष्णन के घर छोडऩे की जानकारी हुई। वह डाक्टर को तलाश कर रहे थे। तभी उनको पाम ट्री होटल के बाहर डाक्टर की बाइक खड़ी दिखी। अंदर जाकर स्टाफ से जानकारी की तो डाक्टर के 109 रूम नंबर में होने का पता लगा। साथी डाक्टर तत्काल कमरे पर पहुंचे। वहां उन्होंने दरवाजा खटखटाया। मगर, काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। डाक्टरों ने मास्टर की मंगवाई। इधर, तब तक हरीकृष्णन ने खुद ही दरवाजा खोल दिया। वह खून से लथपथ था। दोनों हाथों की नसें कटी हुईं थीं। यह देख सभी के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एंबुलेस को बुलाया गया। सूचना पर सीओ तृतीय और एसीएम द्वितीय मौके पर पहुंचे। उन्होंने डाक्टर को जेएन मेडिकल कालेज भेजा। सीओ अनिल समानिया के मुताबिक डाक्टर की हालत नाजुक है। फिलहाल उसका उपचार जारी है। पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की कोशिश की बात सामने आई है। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। पत्नी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed