फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mechanism involved in making arrangements from Mini Airport to Atrauli

अलीगढ़ः मिनी एयरपोर्ट से अतरौली तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा तंत्र

Fri, 17 Sep 2021 05:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Mechanism involved in making arrangements from Mini Airport to Atrauli
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार पर पहली सितंबर को जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अन्य मंत्री, विधायकों के साथ भाजपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का वीवीआईपी मूवमेंट होगा। जिला प्रशासन इसको देखते हुए सभी इंतजाम बेहतर ढंग से पूरा करने में दिन रात एक कर रहा है। पीडब्ल्यूडी को धनीपुर एयरपोर्ट से अतरौली तक पूरा रोड दुरुस्त करने, रोड पर संकेतक बोर्ड लगवाने, गड्ढों को भरवाने का जिम्मा दिया गया है। जिला पंचायत राज विभाग सड़कों को साफ करने में जुटा है। नगर निगम क्षेत्र में ये कार्य नगर निगम कर रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग रास्ते की छोटी नहरों के आसपास की साफ सफाई बैरीकेडिंग लगा रहा है। बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सौंपी गई है। नगर निगम का पथ प्रकाश विभाग एयरपोर्ट से पीएसी के पास तक स्ट्रीट लाइटें ठीक कर रहा है। जिला सूचना विभाग इस मौके पर पूर्व सीएम कल्याण सिंह के श्रद्धासुमन के पोस्टर लगवा रहा है। रास्ते में तोरण द्वार भी बन रहे हैं, ताकि कार्यक्त्रस्म की भव्यता प्रदर्शित हो सके। जिलास्तरीय अधिकारियों ने बताया कि सभी व्यवस्थओं को बेहतर करने के साथ ही मंगलवार को फ्लीट रिर्हसल होगी। जिसमें सभी विभागओं का तालमेल होगा। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एके शर्मा और जिला सूचना अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सभी विभाग तालमेल के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed