{"_id":"57211ebb4f1c1be776a91ddb","slug":"mbbs-entrance-test-pre-results-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा (प्री) का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा (प्री) का परिणाम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश परीक्षा (प्री) का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। इसमें करीब 15 हजार 192 अभ्यर्थियों का टीयर टू की परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। टीयर टू की परीक्षा 1 जून को अलीगढ़ में आयोजित की जाएगी।
एएमयू एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल को अलीगढ़ समेत देश के कई शहरों में किया गया था। इसमें करीब 55 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 17 वें दिन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। एएमयू कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर ने बताया कि टीयर टू परीक्षा के लिए करीब 15 हजार 192 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। परीक्षा 1 जून को अलीगढ़ में आयोजित की जाएगी। टीयर टू की परीक्षा दूसरे शहरों में नहीं होगी। सभी अभ्यर्थियों को फ्रेश हॉल टिकट एवं नंबर एलाट किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में धांधली की शिकायत के बाद एएमयू इंतजामियां ने इस बार दो चरणों में प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था।