फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mazar is not tolerated for the purpose of grabbing land: Rajshree Chaudhary

जमीन कब्जाने के उद्देश्य से मजार बर्दाश्त नहीं : राजश्री चौधरी

Fri, 09 Sep 2022 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mazar is not tolerated for the purpose of grabbing land: Rajshree Chaudhary
सीओ को ज्ञापन देतीं गौरी पाठक व अन्य समर्थक। - फोटो : CITY OFFICE
जिला अस्पताल में स्थापित मजार को लेकर उपजे विवाद के बीच बृहस्पतिवार को अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी अलीगढ़ पहुंचीं। पहले से सतर्क पुलिस ने उन्हें महिला जिलाध्यक्ष गौरी पाठक के आवास पर ही रोक लिया और वहीं से ज्ञापन लेकर वापस कर दिया। उनके आगमन को लेकर पुलिस सुबह से गौरी पाठक के आवास पर मौजूद थी और नजरबंद किए हुए थी। इस दौरान राज श्री चौधरी ने साफ कहा कि जमीन कब्जाने के उद्देश्य से मजार बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राजश्री चौधरी को सुबह आना था और मौके पर जाने व एसएसपी को ज्ञापन देने का कार्यक्रम तय था। दोपहर में जैसे ही राजश्री चौधरी पहुंचीं तो उन्हें वहीं रोक लिया गया। अफसरों को दिए ज्ञापन भी उन्होंने गौरी पाठक आदि पर मुकदमे का विरोध किया । कहा कि वे सिर्फ विषय समझने गई थीं। उनसे अभद्रता हुई और उल्टा उन्हीं पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसे तत्काल खत्म किया जाए। अन्यथा विरोध होगा। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में समुदाय विशेष का धार्मिक स्थल विश्व में सिर्फ एक ही स्थान पर है। ऐसे में जगह जगह यह स्थल क्यों स्थापित किए जा रहे हैं। इस तरह के धर्मस्थल मजार आदि जमीन पर कब्जे के उद्देश्य से बनने नहीं दिया जाएंगे। जिला अस्पताल से धार्मिक स्थल को हटवाकर ही दम लिया जाएगा। चाहे कानूनी लड़ाई क्यों न लेनी पड़े। उन्होंने कहा कि गौरी पाठक पर दर्ज मुकदमा इस बात का सबूत है कि देश अभी भी अंग्रेजी कानून से चल रहा है। इसे बदला जाए। बता दें कि आरटीआई के जरिये नीरज भारद्वाज द्वारा मांगे गए जवाब के बाद यह विवाद खड़ा हुआ है। सीओ द्वितीय शिव प्रताप सिंह ने बताया कि उनका ज्ञापन ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed