फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mayor sticks to convention, municipal officials silent

अलीगढ़ : महापौर अधिवेशन पर अडिग, नगर निगम के अधिकारी मौन

Tue, 19 Apr 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mayor sticks to convention, municipal officials silent
महापौर मो. फुरकान आज नगर निगम बोर्ड का अधिवेशन कराने को लेकर अडिग हैं, जबकि अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। अभी तक बोर्ड अधिवेशन का एजेंडा जारी नहीं हुआ है। इसकी वजह से नगर निगम में अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई है। आज जवाहर भवन में हंगामा होने की आशंका है।
विज्ञापन

पार्षदों की मांग पर महापौर मो. फुरकान ने 19 अप्रैल को बोर्ड अधिवेशन कराने के आदेश दिए हैं जबकि नगर निगम के अधिकारी अधिवेशन कराने के पक्ष में नहीं है। नगर आयुक्त गौरांग राठी सूरत में स्मार्ट सिटी के कार्यक्रम में गए हैं। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त अवकाश पर हैं। सचिवालय के सचिव विनय कुमार राय द्वारा अधिवेशन से संबंधित एजेंडा भी जारी नहीं किया गया है। अंदर ही अंदर नगर निगम के कर्मी मानकर चल रहे हैं कि अधिवेशन नहीं है, क्योंकि इससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इससे नगर निगम प्रशासन एवं पार्षदों के बीच टकराव बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

महापौर एवं पार्षद पहले ही नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठे हैं। दरअसल, पार्षद बहुत दिनों से बोर्ड अधिवेशन कराने की मांग कर रहे हैं। भीषण गर्मी में जलापूर्ति की समस्या से नागरिक परेशान हैं। नालों की सही तरीके से सफाई नहीं हो रही है। शहर में गंदगी एवं कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। पार्षद इन मुद्दों पर नगर निगम प्रशासन को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। महापौर मो. फुरकान ने सभी पार्षदों को अधिवेशन से संबंधित पत्र जारी कर दिए हैं। उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारी पार्षदों के सवालों का सामना करने से बच रहे हैं। जानबूझ कर अधिवेशन नहीं कराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मंगलवार को 11 बजे से जवाहर भवन में अधिवेशन होगा। नगर निगम के अधिकारियों से इससे संबंधित सवालों पर चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed