फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mayor post contenders not appearing on the third day

तीसरे दिन भी सामने नहीं आया मेयर पद का दावेदार 

Sat, 04 Nov 2017 02:23 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 04 Nov 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
Mayor post contenders not appearing on the third day
EVM
भाजपा, कांग्रेस, सपा एवं बसपा समेत अन्य बड़े राजनीतिक दलों द्वारा अब तक मेयर, पार्षद, चेयरमैन एवं सभासद पद के प्रत्याशी घोषित न किए जाने का असर एक नवंबर से शुरू हुई नगर निकाय चुनाव 2017 की नामांकन प्रक्रिया पर साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन


पहले तीन दिनों में मात्र आठ प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। इनमें शुक्रवार को दाखिल हुए पार्षद पद के चार पर्चे शामिल हैं। यह सभी निर्दलीय हैं। हालांकि एक प्रत्याशी द्वारा अपने को सपा का प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन सपा द्वारा अब तक पार्षदों की सूची जारी न करने से उनकी दावेदारी को गंभीर नहीं माना जा रहा है। इधर नगर निगम में मेयर पद को अभी भी दावेदार का इंतजार है। 
विज्ञापन


नगर निकाय निर्वाचन 2017 की नामांकन प्रक्रिया एक नवंबर से आरंभ हुई है, जो सात नवंबर तक चलने वाली है। प्रक्रिया को आरंभ हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन मेयर एवं पार्षद पद के लिए दावेदार उम्मींदों के विपरीत अब तक अपेक्षित तेजी से सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन मात्र एक नामांकन हुआ था तो दूसरे दिन तीन नामांकन हुए। तीसरे दिन शुक्रवार को वार्ड 66 से पार्षद पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मो. वहीद पुत्र मुंशी खां ने पर्चा भरा। वार्ड 30 से सपा से टिकट का दावा करने वाली निसारा बेगम पत्नी शहनवाज अलवी ने पार्षद पद पर, वार्ड 22 से निर्दलीय प्रत्याशी छोटेलाल पुत्र खुशहालचंद तथा वार्ड 21 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रेेमपाल पुत्र रमेशचंद्र ने पार्षद पद के लिए पर्चा दाखिल किया। मेयर पद के लिए अब तक कोई आवेदन नहीं आया। शनिवार को ज्यादा संख्या में नामांकन आने की उम्मींद जताई जा रही है। 


शनिवार व रविवार को भी होंगे नामांकन
निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह ने बताया कि शनिवार को गुरुनानक जयंती के गजिस्टेड हालीडे एवं रविवार के अवकाश वाले दिन भी नामांकन प्रक्रिया चलेगी। कोई भी व्यक्ति नामांकन करने संबंधित न्यायालय आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed