फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mayor is responsible for the condition of the city, we will win UP this time

शहर के हालात को मेयर जिम्मेदार, हम जीतेंगे यूपी इस बार

Sun, 06 Nov 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mayor is responsible for the condition of the city, we will win UP this time
कयामपुर भाजपा कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव की बैठक को संबोधित करते पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के म? - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश के पर्यटन-संस्कृति मंत्री व भाजपा जिला संगठन के निकाय चुनाव प्रभारी जयवीर सिंह ने कहा कि अलीगढ़ शहर के हालात के लिए जिम्मेदार मौजूदा मेयर हैं। रहा सवाल निकाय चुनाव के परिणाम का तो पिछले चुनाव से कई गुना बेहतर परिणाम होंगे और हम अलीगढ़ नगर निगम सहित यूपी के निकाय चुनाव में जीत का परचम फहराएंगे। उन्होंने स्वीकारा कि 2017 के चुनाव में अलीगढ़ की हार के दौरान जो गलतियां हुईं, उन्हें दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला संगठन व जनप्रतिनिधियों संग निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए आए सूबे के मंत्री ने सर्किट हाउस में ये बातें मीडिया से बातचीत में कहीं। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि यह अब साफ हो गया है कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है। इसी का परिणाम है कि जातिय या धार्मिक ध्रुवीकरण से ऊपर उठकर भाजपा को समुदाय विशेष की महिलाओं तक का वोट मिला है।
विज्ञापन

ऐसे ही परिणाम अलीगढ़ जैसे शहरों में होने वाले निकाय चुनाव में सभी को देखने को मिलेंगे। अलीगढ़ सहित प्रदेश के सभी नगर निगमों पर भाजपा के मेयर होंगे। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि जो गलतियां पिछले चुनाव में हुई थीं। उन्हें नहीं होने दिया जाएगा। वोटर दुरुस्त कराने का काम चल रहा है। हमारी टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पन्ना व बूथ प्रमुख तक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। एक-एक वोट को जिम्मेदारी के साथ सूची में शामिल कराया जा रहा है। बाकी अन्य कारणों पर प्रमुखता से चर्चा होगी। इस दौरान खैर नगर पालिका में पिछले चुनाव में हुए विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा इस बार नहीं होगा। पार्टी का आदेश हर कार्यकर्ता मानेगा।
इसके अलावा उन्होंने अपने विभाग से जुड़े विषयों पर कहा कि प्रदेश में बड़ पैमाने पर पर्यटन स्तर सुधार के काम हो रहे हैँ। आने वाले समय में अलीगढ़ में भी आपको दिखाई देगा। अंत में उन्होंने कहा कि शहर में जो हालात हैं, उसके लिए मेयर जिम्मेदार हैं। भाजपा अपना काम कर रही है। अब सड़कों को अभियान चलाकर गड्ढामुक्त कराया जा रहा है।
इस मौके पर उनके साथ सह प्रभारी मांट विधायक राजेश चौधरी, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान, प्रभारी प्रमोद गुप्ता, सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, निकाय संयोजक सुनील पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायक मुक्ता संजीव राजा, अनिल पाराशर, रवेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, मीना कुमारी, शिवनारायण शर्मा, वैभव गौतम, हिमांशु शर्मा मौजूद रहे।
मंत्री ने कहा कि विराट कोहली बनो, अंतिम ओवर में रन बनाओ
भाजपा निकाय चुनाव की तैयारियों की बैठक लेने आए निकाय चुनाव प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने पहले जनप्रतिनिधियों संग सर्किट हाउस में बैठक की। इसके बाद जिला कार्यालय पर महानगर व जिला संगठन की बैठक की। इस दौरान उन्होंने एक ही ऐसी बात कही जो सभी के लिए बेहद सारगर्भित रही। उन्होंने साफ कहा कि चुनाव कौन लड़ेगा, किसे टिकट मिलेगा, आरक्षण क्या होगा। हमें इन बातों में नहीं जाना है।
हमें पार्टी का मेयर, चेयरमैन व नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद, सभासद व सदस्य जिताने हैं। इसके लिए हर कार्यकर्ता को, हर नेता को, हर पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि को विराट कोहली बनना होगा। जैसे वह कप्तान न रहते हुए भी टीम इंडिया के लिए आखिरी ओवर में रन बनाता है और टीम इंडिया को जिताता है।
इस उद्देश्य को लेकर हम काम करेंगे तो कोई हमें हरा नहीं सकता। इस दौरान पिछले चुनाव के हार के कारणों को उदाहरण के रूप में पेश करते हुए कहा कि बूथ, वार्ड व पन्ना पर वोटर की रखवाली, निगरानी करना भी हमारी जिम्मेदारी है। कोई वोट खराब न हो, इधर उधर न हो, इन बातों का ध्यान रखने का अभी समय है। फिर तो पछतावा ही होता है।

अंत में उन्होंने सभी को जीत का संकल्प दिलाया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के प्रत्याशी को मेयर का टिकट देने के लिए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। इस दौरान बीएल शर्मा, पीसी शर्मा, जेसी शर्मा, एनके शर्मा, मानस जिंदल, यतीश सारस्वत, मनोहरलाल शर्मा, पवन शर्मा, रामअवतार शर्मा, दयाशंकर शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed