{"_id":"6363fb77205fc60967658c9d","slug":"mayor-election-city-office-news-ali303945680","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयरी जीत कर भी सदन में हार गई थी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयरी जीत कर भी सदन में हार गई थी बसपा
विज्ञापन
बेशक 2017 के मेयर चुनाव में बसपा ने मेयर पद जीतकर भाजपा के 25 वर्ष के लगातार जीत के रिकार्ड पर ब्रेक लगाया था। मगर नगर निगम बोर्ड में बसपा भाजपा के बाद दूसरे स्थान पर रही। बाद में उसे सपा ने भी तगड़ा झटका दिया। जब बोर्ड निर्वाचित हुआ तो भाजपा के बाद सर्वाधिक 21 पार्षद जीते थे और कुछ दिन बाद बसपा को तगड़ा झटका देकर 12 बसपा पार्षद पार्टी छोड़कर सपाई हो गए थे। इस तरह सदन में भाजपा के बाद सपा दूसरी सबसे मजबूत पार्टी बनकर रही।
ये था 70 वार्डों का आरक्षण
2017 की नगर निगम की आरक्षण व्यवस्था पर गौर करें तो 70 में से 29 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रखे गए थे, जबकि 15 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए 7 व अनुसूचित महिला वर्ग के लिए 4 वार्ड आरक्षित किए गए थे। वहीं ओबीसी के लिए 10 व ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए थे। इस तरह आरक्षण व्यवस्था लागू की गई थी।
पार्षदी में न आया अनुसूचित-मुस्लिम गठजोड़ काम
इस परिणाम के अनुसार बसपा बेशक मेयर चुनाव जीती थी। मगर मुस्लिम अनुसूचित गठजोड़ पार्षद चुनाव में काम नहीं आया था। पार्षद चुनाव में बसपा को सबसे तगड़ा झटका सपा व निर्दलों ने दिया था। इस बार सभी भाजपा विपक्षी दल इस गठजोड़ का काकस तोड़ने को प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
--ये था पिछला रिकार्ड--
-08 पार्षद सपा के बैनर पर निर्वाचित हुए
-21 पार्षद बसपा के बैनरतले चुनाव जीते
-35 पार्षद भाजपा के सिंबल पर जीत गए
-02 पार्षद कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जीते
-04 निर्दल प्रत्याशी भी चुनाव जीत गए थे