फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mayor Election

मेयर चुनाव: मेयर भले न बना पाएं, लेकिन भाजपा की राह में बन सकते हैं रोड़ा

Thu, 03 Nov 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mayor Election
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

नगर निगम में मेयर का चुनाव बेशक भाजपा बनाम अन्य हो, मगर कांग्रेस, आप सहित तमाम निर्दल प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो चुनाव मैदान में तो जीत के लक्ष्य के साथ आने की तैयारी में हैं। परिणाम जो भी हों, मगर यह भाजपा की राह का कांटा जरूर बनते दिख रहे हैं। हालांकि दावे तो हर किसी के बेहद मजबूत हैं। पिछले अनुभवों को आधार बनाकर इस बार और मजबूती से प्रयास के दावे हैं। परिणाम क्या होंगे और इनकी मेहनत किसके लिए लाभदायक या हानिकारक होगी, यह आने वाला समय ही बताएगा।
पिछले 25 वर्ष के इतिहास पर गौर करें तो कांग्रेस लगातार चुनाव लड़ रही है। बेहद मजबूती से चुनाव भी लड़ा जाता है, मगर हर बार धार्मिक/जातीय ध्रुवीकरण चुनाव में हावी होने से मतदान भाजपा बनाम अन्य ही होता आया है। वर्ष 2017 का परिणाम ऐसा रहा, जिसमें कांग्रेस ने भाजपा को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी कोई चमत्कार नहीं दिखा पाई, मगर आम आदमी पार्टी सहित सभी निर्दल उम्मीदवारों ने भी कहीं न कहीं वोट कटवा की भूमिका निभाई। इसी परिणाम से सभी विपक्षी दल उत्साहित भी दिखे। उसी अनुभव को आधार बनाकर और मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी इस बार भी है। यह सभी धार्मिक/जातीय ध्रुवीकरण से इतर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। हालांकि भाजपा इनकी रणनीति पर नजर गड़ाए हुए है। वहीं विपक्षी दल भी ज्यादा से ज्यादा निर्दल उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

हम चुनाव बेहद मजबूती से लड़ेंगे। हमारे प्रयास आने वाले परिणाम से साफ दिखाई देंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर वार्ड स्तर तक के पदाधिकारी लगातार वार्डों में घूम रहे हैं। फीडबैक लिया जा रहा है। वोटों पर नजर गड़ाई जा रही है। अलीगढ़ पर पार्टी का फोकस है। प्रदेश अध्यक्ष भी जल्द समीक्षा के लिए अलीगढ़ आएंगे। इस बार चुनाव धार्मिक या जातीय धुव्रीकरण से न होकर आर्थिक ध्रुवीकरण के आधार पर होगा। परिणाम भी इसकी गवाही देंगे। -योगेश दीक्षित, प्रांतीय अध्यक्ष कांग्रेस ब्रज क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मध्य प्रदेश में इस बार आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव जीता है। उसी तरह से अलीगढ़ में भी हम चुनाव लड़ने जा रहे हैं। चुनाव जीतने के इरादे से ही लड़ा जा रहा है। हमारी पूरी तैयारी है। वार्ड वार समीक्षा व प्रत्याशी चयन का काम जारी है। परिणाम बहुत बेहतर होंगे। यह खुद ही सामने आएगा। -सुनील यादव, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी।
-खास बातें-
-1398 वोटरों ने नोटा पर भी दबाया बटन।
-612237 वोटरों में से 303746 वोट पड़े।
-20.53 फीसदी वोट मिले थे बसपा को।
-18.94 फीसदी वोट मिले भाजपा को ।
-9.97 फीसदी अन्य 13 ने हासिल किए।
-49.61 फीसदी हुआ था कुल मतदान।
-किसे कितने वोट मिले-
-मोहम्मद फुरकान बसपा 125682
-डॉ. राजीव अग्रवाल भाजपा 115671
-मधुकर शर्मा कांग्रेस 25837
-मुजाहिद किदवई समाजवादी पार्टी 16510
-गवर्नर सिंह स्वतंत्र जनता राज पार्टी 7424
-प्रतीक चौधरी राष्ट्री लोकदल 4104
-मोनिका थापर आम आदमी पार्टी 3842
-दिलीप कुमार शर्मा पीस पार्टी 814
-सत्य प्रकाश निर्दलीय 736
-बब्बे कुमार निर्दलीय 571
-प्रदीप कुमार निर्दलीय 706
-दीपक अग्रवाल निर्दलीय 394
-प्रेम सिंह निर्दलीय 278
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed