फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Max full of devotees overturned in Rajasthan, a person from Dhansari died

Aligarh News: राजस्थान में श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पलटी, धनसारी के व्यक्ति की मौत

Wed, 20 Aug 2025 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 20 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Max full of devotees overturned in Rajasthan, a person from Dhansari died
राजस्थान के चुरू जनपद के गांव किशनपुर के पास श्रद्धालुओं से भरी मैक्स गाड़ी सोमवार की देर शाम पलट गई। इससे धनसारी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 37 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन




गांव नगला धनसारी निवासी कलियान सिंह (54) पुत्र धर्मपाल सिंह अपने और आसपास गांव के लोगों के साथ पांच दिन पहले जाहरवीर बाबा का दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय सोमवार की देर शाम मैक्स गाड़ी का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर मैक्स पलट गई और उसमें सवार सभी 38 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन




स्थानीय पुलिस ने सभी को राजगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल के अलावा अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह कलियान सिंह की मौत हो गई। वह अपने पीछे दो पुत्र, तीन पुत्रियों को रोता छोड़ गए हैं। परिजन शव लाने के लिए चुरू जनपद गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में घायल निशांत कुमार, आशा देवी, हरप्यारी, सत्यप्रकाश, नितिन कुमार, माया देवी, साहब सिंह, गंगा देवी, गीता देवी, सर्वेश कुमार, सोनू कुमार, राजू सिंह, महीपाल सिंह, संजू कुमार निवासीगण नगला धनसारी व गांव बांई खुर्द निवासी योगेश कुमार आदि का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed