फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Max collided with the power line during the procession, three people got scorched

Aligarh News: बरात चढ़त के दौरान बिजली की लाइन से मैक्स टकराई, तीन लोग झुलसे

Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Max collided with the power line during the procession, three people got scorched
थाना क्षेत्र के गांव नगलाबरी में बरात चढ़त के दौरान मैक्स गाड़ी बिजली की लाइन से टकरा गई। जिससे करंट लगने से तीन लोग झुलस गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी सूरजपाल सिंह की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बराती नाश्ता करने के बाद बरात चढ़ाने के लिए चले गए। मैक्स गाड़ी पर डीजे बज रहा था। दुल्हन के घर से कुछ दूर पहले मैक्स गाड़ी पर रखा डीजे साउंड बिजली की लाइन से टकरा गया। जिससे करंट लगने से मैक्स पर सवार सत्तन सिंह निवासी चंडौस, विकास कुमार उर्फ लुक्का निवासी नगलाबरी और चालक झुलस गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचारी जारी है। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे हैं। बिजली विभाग में कई बार शिकायत करने के बाद भी तारों को ऊंचा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed