फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mattresses missing from Aligarh stadium

गद्दा घोटाला: अलीगढ़ स्टेडियम में सात लाख के रखे थे 72 गद्दे, 40 हो गए गायब, मैट पर कुश्ती को लग रहा झटका

Tue, 11 Aug 2026 11:12 AM IST
Chaman Kumar Sharma इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 11 Aug 2026 11:12 AM IST
सार

वर्ष 2016 में नुमाइश के दौरान पहली बार मैट पर कुश्ती प्रतियोगिता हुई। 72 गद्दों वाला मैट मंगाया गया था। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद मैट और गद्दों को स्पोर्ट्स स्टेडियम में रख दिया गया। धीरे-धीरे गद्दे गायब होते गए और अब तक 40 गद्दों का कोई पता नहीं है।

विज्ञापन
Mattresses missing from Aligarh stadium
स्टेडियम में खराब गद्दे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुश्ती के लिए सात लाख के 72 गद्दे मंगवाए गए थे लेकिन स्पोर्ट्स स्टेडियम से 40 गद्दे गायब हो गए। बचे गद्दे भी बदहाल हैं। इससे खिलाड़ियों के लिए मैट पर अभ्यास और प्रतियोगिता कराने की सुविधा प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


कभी मैट की सुविधा न होने पर खिलाड़ी अखाड़े में अभ्यास करने के साथ वहीं प्रतियोगिताओं में मुकाबले करते थे। वर्ष 2016 में मैट पर कुश्ती प्रतियोगिता कराने के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी से कई बार गुहार लगाई गई। खिलाड़ियों और कुश्ती से जुड़े लोगों की मांग के बाद वर्ष 2016 में नुमाइश के दौरान पहली बार मैट पर कुश्ती प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए 72 गद्दों वाला मैट मंगाया गया था। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद मैट और गद्दों को स्पोर्ट्स स्टेडियम में रख दिया गया। इसके बाद इनकी नियमित देखरेख और सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे। धीरे-धीरे गद्दे गायब होते गए और अब तक 40 गद्दों का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचे गद्दे भी उपयोग के लायक नहीं
स्टेडियम में अब जो गद्दे बचे हैं, वे भी लंबे समय से रखे रहने के कारण खराब हो चुके हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के सामने मैट पर अभ्यास और प्रतियोगिता के लिए पर्याप्त व सुरक्षित गद्दों की समस्या खड़ी हो गई है। लाखों रुपये खर्च कर तैयार की गई यह खेल सुविधा अब अपनी बदहाली पर सवाल उठा रही है।

मैट पर कुश्ती कराने का मकसद खिलाड़ियों को बेहतर, सुरक्षित अभ्यास सुविधा और ओलंपिक मानक पर तैयार करना है। सात लाख रुपये के गद्दे जिला प्रशासन ने खरीदे थे। अब 40 गद्दे गायब हो गए हैं, जबकि बाकी गद्दों की हालत खराब है।-भगत सिंह बाबा, सचिव, जिला कबड्डी संघ


मैंने हाल ही में कार्यभार संभाला है। मैट में गद्दे कम हैं। इसलिए नए मैट के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। नए मैट के आने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सुविधा होगी।-पूनम लता, जिला क्रीड़ा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed