{"_id":"6413732c3a6d838ea90d2984","slug":"mathuras-woman-died-an-accident-aligarh-news-c-2-1-gur1003-68970-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बस से फिसली महिला, पहिए के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बस से फिसली महिला, पहिए के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत
Fri, 17 Mar 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:21 AM IST
सार
अलीगढ़ के मसूदाबाद बस स्टेंड पर मथुरा की महिला का पैर बस से फिसल गया, वह नीचे गिर गई। महिला बस के पहिए के नीचे आ गई। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के हाईवे क्षेत्र के बालाजीपुरम से अपनी बेटी को दवा दिलाने आई महिला की बुधवार देर शाम मसूदाबाद बस स्टैंड पर मौत हो गई। वह बस में चढ़ रही थी, तभी पैर फिसलने पर नीचे गिर गई और बस का पहिया उस पर चढ़ गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।
बताया गया है कि 48 सुधा शर्मा पत्नी अशोक शर्मा अपनी बेटी इच्छा को दवा दिलाकर लौट रही थीं। तभी मथुरा की बस में सवार होते समय मसूदाबाद बस स्टैंड पर दुर्घटना का शिकार हो गई। महिला का पैर बस से फिसल गया, वह नीचे गिर गई। महिला बस के पहिए के नीचे आ गई। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
इस दौरान बेटी चीखती चिल्लाती रह गई। खबर पर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। मामले में बन्नादेवी में परिवार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।