फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mathura youth dies after being hit by a train

Aligarh News: ट्रेन की चपेट में आने से मथुरा के युवक की मृत्यु, परिवार में छाया मातम

Sun, 30 Jun 2024 05:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2024 05:17 AM IST
सार

शाम युवक मजदूरी कर घर लौट रहा था। तभी आगरा रोड स्थित रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मृत्यु हो गई।
 

विज्ञापन
Mathura youth dies after being hit by a train
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

आगरा रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर मथुरा निवासी एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक राजेश कुमार के घर वाले इसे हादसा बता रहे हैं। वहीं, पुलिस आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


मूलरूप से मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के गांव भद्रवन निवासी राजेश कुमार (35) पुत्र बाबूलाल मजदूरी करता था। परिवार में एक लड़की व दो लड़के एवं पत्नी है। वर्तमान में वह मडराक में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। परिजनों के अनुसार 28 जून शाम वह मजदूरी कर घर लौट रहा था। तभी आगरा रोड स्थित रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जेब में रखे कागजों से उसकी पहचान की। पुलिस का मानना है की राजेश कुमार ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि वह लगभग एक माह पहले अपने मां बाप को छोड़कर मडराक में रहने लगा था। 28 जून को उसकी पत्नी से लड़ाई हो गई थी, वह नाराज होकर घर से चला गया था। उसके पिता पोस्टमार्टम घर से उसका शव लेकर मथुरा चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed