फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Master, Bhupendra became the acting metropolitan president of the Board of Trade

व्यापार मंडल के कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष बने मास्टर, भूपेंद्र असंतुष्ट

Wed, 26 May 2021 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Master, Bhupendra became the acting metropolitan president of the Board of Trade
ओम प्रकाश मास्टर अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष बन गए हैं। हालांकि उनके चयन के बाद जिलाध्यक्ष एवं कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय असंतुष्ट हो गए हैं। व्यापारी राजनीति के भीष्म पितामह के नाम से मशहूर ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय के निधन के बाद अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में विवाद शुरू हो गया है।
विज्ञापन

स्व. ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष थे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय को कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष बनाया था। 6 मई को उनका निधन हो गया। मंगलवार को व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक स्व. ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय के आवास पर आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें सबकी सहमति से ओमप्रकाश मास्टर को अध्यक्ष एवं भूपेंद्र वार्ष्णेय को महानगर चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया। इस बैठक में भूपेंद्र वार्ष्णेय भी मौजूद थे। स्व. ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय के पुत्र सर्वेश चंद्र वार्ष्णेय को युवा महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर हाजी सुलेमान, हाजी असलम, विनोद आरबी, भानु प्रकाश गुप्ता, सरदार ढाल सिंह, मुकेश स्टील, हरीबाबू गुप्ता, विशाल भगत, पवन किराना सहित कई वरिष्ठ व्यापारी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि ओम प्रकाश मास्टर को कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष बनाए जाने से संतुष्ट नहीं हैं। स्व. ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय के सामने हुई बैठक में मुझे अध्यक्ष बनाने पर सहमति हुई थी। भूपेंद्र वार्ष्णेय का कहना है कि कुछ पदाधिकारियों ने उनके ऊपर अनैतिक दबाव बनाकर सहमति दिखाई है। बैठक में प्रदेश से नियुक्त वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी नहीं बुलाया गया और न ही उनकी सहमति ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed