फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Massive fire breaks out at digital library located in Aligarh Neevari House

Aligarh Fire: नीवरी हाउस में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला

Fri, 03 Jul 2026 04:24 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 03 Jul 2026 04:24 PM IST
सार

अलीगढ़ महानगर के थाना बन्ना देवी क्षेत्र के अंतर्गत सरसोल चौराहा स्थित नीवरी हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां संचालित एक डिजिटल लाइब्रेरी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते इमारत की दूसरी मंजिल से धुएं का गुबार उठने लगा। 

विज्ञापन
Massive fire breaks out at digital library located in Aligarh Neevari House
डिजिटल लाइब्रेरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के थाना बन्ना देवी क्षेत्र के अंतर्गत सरसोल चौराहा स्थित नीवरी हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां संचालित एक डिजिटल लाइब्रेरी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते इमारत की दूसरी मंजिल से धुएं का गुबार उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट बनी वजह
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक, आग लगने की यह घटना सुबह के समय हुई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय लाइब्रेरी बंद थी, जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस अग्निकांड में कुछ पंखे और लाइब्रेरी का अन्य सामान जलकर खाक हो गया है, हालांकि किसी बड़े वित्तीय नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


सुरक्षा मानकों पर फिर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर व्यावसायिक और सार्वजनिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए हालिया अग्निकांड के बाद से ही अलीगढ़ जिला प्रशासन और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण  सुरक्षा मानकों को लेकर शहर भर में लगातार जांच अभियान चला रहा है। ऐसे में इस तरह की घटना सामने आना कहीं न कहीं सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही को उजागर करता है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed