फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mason lynching case converted into murder

Aligarh News: राजमिस्त्री को पीट-पीटकर मारने का मुकदमा हत्या में बदला, तीनों आरोपी भेजे जेल

Mon, 03 Jul 2023 11:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 11:07 PM IST
सार

45 वर्षीय राजमिस्त्री चंद्रपाल के भाई भतीजों ने गाली देने का विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा था। बीचबचाव में आई पत्नी व पुत्रवधू को भी पीटा गया। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी छीतरमल, उसके बेटे किन्ना, रक्षपाल को गिरफ्तार किया, जबकि गुड्डा फरार है। 

विज्ञापन
Mason lynching case converted into murder
पीट-पीट कर हत्या प्रतीकात्मक - फोटो : social media

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के नगला तिकोना में शनिवार रात गाली देने का विरोध में तेयेरे भाई-भतीजों द्वारा राजमिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या का मुकदमा हत्या की धारा में बदला गया है। पुलिस ने पहले यह मुकदमा तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या में लिखा था। मगर न्यायालय में आरोपियों की पेशी के दौरान तीनों के खिलाफ हत्या की धारा में रिमांड बनाकर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार रात 45 वर्षीय राजमिस्त्री चंद्रपाल के भाई भतीजों ने गाली देने का विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा था। बीचबचाव में आई पत्नी व पुत्रवधू को भी पीटा गया। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी छीतरमल, उसके बेटे किन्ना, रक्षपाल को गिरफ्तार किया, जबकि गुड्डा फरार है। 
विज्ञापन


तीनों को अदालत में पेश किया। जहां हत्या की धारा में अदालत ने रिमांड बनाया है। इस आधार पर पुलिस ने अब हत्या की धारा में मुकदमा बदला है। पुलिस के अनुसार चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed