{"_id":"69afaf6407362eda850a2364","slug":"mason-hit-by-car-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: सड़क किनारे खड़े राजमिस्त्री को कार ने रौंदा, मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: सड़क किनारे खड़े राजमिस्त्री को कार ने रौंदा, मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 10 Mar 2026 11:13 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:13 AM IST
सार
बबलू अपनी ननिहाल जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। अलीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बबलू में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
अकराबाद थाना अंतर्गत जीटी रोड पर 10 मार्च सुबह सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे राजमिस्त्री को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धौरी निवासी 45 वर्षीय सत्यवीर उर्फ बबलू राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों ने बताया है कि 10 मार्च सुबह बबलू अपनी ननिहाल सहावर जाने के लिए अकराबाद में जीटी रोड किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
अलीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बबलू में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस गंभीर घायल बबलू को अलीगढ़ जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन