{"_id":"6542a8061fe331da3e0b4dd9","slug":"masked-criminals-looted-bike-and-mobile-aligarh-news-c-2-1-gur1003-248865-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक से जा रहे युवकों को नकाबपोश बदमाशों ने रोका, बाइक-मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक से जा रहे युवकों को नकाबपोश बदमाशों ने रोका, बाइक-मोबाइल लूटे
Thu, 02 Nov 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:03 AM IST
सार
दो युवक बाइक से घूमने जा रहे थे। जरतौली माइनर के पास बाइक रुकवाकर चार नकाबपोश बदमाशों ने बुलेट की चाबी छीन ली। पर्स व मोबाइल को छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
जट्टारी कस्बा के जरतौली मोड स्थित गैस गोदाम के पास शाम सात बजे बाइक से घूमने जा रहे दो युवकों से चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार होने का भय दिखाकर बाइक व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
पीड़ित कौशल कुमार पुत्र रघुवीर उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी कस्बा मोहल्ला होली वाला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 1 नवंबर की शाम के समय अपने मित्र सुशील कुमार पुत्र विशनपाल सिंह के साथ बुलेट से जरतौली मोड पर गैस गोदाम की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
जरतौली माइनर के पास बाइक रुकवाकर चार नकाबपोश बदमाशों ने बुलेट की चाबी छीन ली। पर्स व मोबाइल को छीनकर फरार हो गए। बीते शनिवार को पुलिस चौकी के सामने से ही स्वर्णकार की दुकान का शटर तोड़ दिया गया था।
विज्ञापन