फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mashkur becomes President of AMU Student Union

मशकूर बने एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष

Tue, 12 Dec 2017 02:28 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 12 Dec 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
Mashkur becomes President of AMU Student Union
पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे कुलपति डा. तारिक मंसूर - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) छात्र संघ चुनाव के अध्यक्ष पद पर बिहार के मशकूर अहमद उस्मानी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने ठाकुर अजय सिंह को लगभग 5500 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर कश्मीर के सज्जाद सुभान राथर चुने गए हैं, जबकि सचिव पद पर यूपी के मो. फहद विजयी रहे हैं। एएमयू छात्र संघ चुनाव के इतिहास में पहली बार तीनों पदों पर अलग-अलग राज्यों के छात्र काबिज हुए हैं, वहीं उपाध्यक्ष पद जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी पहली बार किसी कश्मीरी छात्र ने विजय हासिल की है। हालांकि चुनाव परिणामों की एएमयू प्रशासन की तरफ से अधिकृत घोषणा नहीं की गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को हुए एएमयू छात्र संघ चुनाव में एबीके गर्ल्स स्कूल में हुई मतगणना में शुरुआती रुझान दिलचस्प रहे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मशकूर अहमद उस्मानी पर भरोसा कर छात्रों ने वोटों की बौछार कर दी। दूसरे स्थान पर भाजपा के बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र ठाकुर अजय सिंह रहे। एएमयू में हुए अब तक छात्र संघ चुनावों में पहली बार किसी हिंदू छात्र ने अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर दी। उपाध्यक्ष पद पर एजाज अहमद, विक्रांत जौहरी एवं सज्जाद सुभान राथर के बीच टक्कर रही।
विज्ञापन


सचिव पद पर मो. फहद और अदनान में कांटे का मुकाबला हुुआ। सोमवार को पांच बजे तक मतदान के बाद करीब 7.30 बजे से मतगणना शुरू कर दी गई। अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर छह और सचिव पद पर पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। इसके अतिरिक्त 10 कैबिनेट सदस्य एवं 11 कोर्ट सदस्यों के लिए भी मतगणना चल रही थी। साढ़े 13 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने रिकार्ड मतदान किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed