{"_id":"6709c26f097d88bedd0c13f7","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-in-room-aligarh-news-c-301-1-sali1012-101202-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कमरे में फंदे लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कमरे में फंदे लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
Sat, 12 Oct 2024 05:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:57 AM IST
सार
चर्चा है कि महिला की फोन पर पति कुछ कहासुनी हो गई। शाम को सास ने कमरे में देखा तो शीतल का शव फंदे के सहारे लकटा हुआ मिला।
विज्ञापन
कमरे में फंदे लटका मिला विवाहिता का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव करहला बागरी में 11 अक्टूबर शाम को एक महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने महिला की हत्या कर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
करहला बागरी निवासी सेना में सेवारत प्रवीन की शादी शीतल (30) से करीब पांच साल पहले हुई थी। अभी प्रवीन अपनी ड्यूटी पर है। घर में सास-ससुर रहते हैं। शीतल पर एक पुत्री व एक पुत्र हैं। चर्चा है कि महिला की फोन पर पति कुछ कहासुनी हो गई। शाम को सास ने कमरे में देखा तो शीतल का शव फंदे के सहारे लकटा हुआ मिला।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। महिला का कमरे में फंदे से उतारा। राजीव द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन