{"_id":"680549366d9ff0eed60593f6","slug":"married-woman-thrown-from-roof-for-dowry-dies-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-101145-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: हार गई पूजा जिंदगी की जंग, हुई मौत, दहेज के लिए छत से नीचे फेंक दिया था ससुरालियों ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: हार गई पूजा जिंदगी की जंग, हुई मौत, दहेज के लिए छत से नीचे फेंक दिया था ससुरालियों ने
Mon, 21 Apr 2025 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:51 AM IST
सार
पूजा को अपने घर की छत से नीचे फेंक दिया गया था। मायके वाले बेटी को अपने गांव सिरसा खुर्द ले गए। पूजा के पेट में दर्द बंद नहीं हुआ। वह लगातार इलाज करा रहे थे, लेकिन 20 अप्रैल की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका पूजा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव लहरा सलेमपुर में 16 फरवरी को छत से गिरकर घायल महिला की 20 अप्रैल की सुबह अपने मायके में मौत हो गई। पिता ने दहेज में बुलट की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस के अनुसार परिवार से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला बदायूं के थाना जरीफ नगर के गांव सिरसा खुर्द निवासी भूरेलाल के अनुसार करीब दो साल पहले उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी दादों थाने के गांव लहरा सलेमपुर निवासी देवेंद्र के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही देवेंद्र बुलट की मांग करते हुए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा। मांग पूरी न हो पाने पेर 16 फरवरी को उनकी बेटी को अपने घर की छत से नीचे फेंक दिया था।
विज्ञापन
इससे पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। खबर पाकर वह लहरा सलेमपुर पहुंचे और बेटी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा ले गए। वहां दो दिन तक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई तो बेटी को अपने गांव सिरसा खुर्द ले गए।हालांकि बेटी के पेट में दर्द बंद नहीं हुआ। वह लगातार इलाज करा रहे थे, लेकिन 20 अप्रैल की सुबह मौत हो गई। खबर पाकर ससुराल पक्ष के लोग भी सिरसा खुर्द पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुनील तोमर ने बताया मायके पक्ष के लोग थाने पर आए थे। बदायूं के थाना जरीफ नगर की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात परिवार से कही है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार तहरीर देगा तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।