फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Married woman's body found hanging

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या दर्ज

Tue, 05 Jul 2022 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging
मडराक क्षेत्र के गांव घासीपुर में विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। रविवार रात हुई इस घटना में मायके पक्ष की ओर से दहेज हत्या का मुकदमा ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया गया है। इस खबर पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया, जिन्हें पुलिस ने समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

हाथरस के हसायन क्षेत्र के सिंधौली के जान मोहम्मद ने अपनी 22 वर्षीय बेटी हिना की शादी घासीपुर के वारिस अली संग छह माह पूर्व की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। रविवार रात दंपती में विवाद हुआ। इसके बाद सोमवार की सुबह पुलिस को खबर मिली कि विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला है। इस खबर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मगर उनका आरोप है कि मायके पक्ष के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया। इसे लेकर उन्होंने हंगामा किया। बाद में पुलिस ने समझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार मामले में महिला के भाई की तहरीर पर पति वारिस सहित चार ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।-ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed