{"_id":"64bd79e28644a4ccbd098024","slug":"married-woman-murdered-for-dowry-report-filed-aligarh-news-c-112-1-sali1002-135-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 24 Jul 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
गांव घिनौना थाना ढोलना जनपद कासगंज निवासी रामप्रकाश पुत्र कल्लू सिंह के अनुसार उन्होंने पुत्री सुनीता की शादी लाखन सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए सुनीता को प्रताड़ित करने लगे।
दहेज की मांग पूरी न होने पर उक्त लोगों ने उनकी बेटी को मार डाला। कोतवाली निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि मामले में लाखन सिंह सहित सतेंद्र सिंह पुत्र बनवारी लाल, मीना पत्नी सतेंद्र सिंह, पिंकी पुत्री बनवारी लाल आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद