फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Married woman dead body found hanging in room

Aligarh: विवाहिता का शव कमरें में लटका मिला, चिता से निकाला अधजला शव, हत्या का आरोप, पति हिरासत में

Wed, 18 Sep 2024 08:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 18 Sep 2024 08:32 PM IST
सार

वर्षा की शादी तीन माह पहले ही निनामई निवासी बिट्टू के साथ हुई थी।16 सितंबर को पति वर्षा को उसके मायके छोड़ आया था, लेकिन  17 सितंबर को भाई उसे ससुराल में छोड़ गया था। 18 सितंबर की सुबह वर्षा दुनिया से चली गई।

विज्ञापन
Married woman dead body found hanging in room
मृतका वर्षा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के दादों क्षेत्र अंतर्गत गांव निनामई में 18 सितंबर की सुबह एक विवाहिता का शव अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। ससुराल वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान में ले गए और चिता को आग लगा दी। इसी बीच मायके वालों से मिली खबर पर पुलिस पहुंच गई। पानी डालकर चिता बुझाकर पुलिस ने अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


गांव निनामई निवासी वर्षा (23) पत्नी बिट्टू का शव 18 सितंबर की सुबह आठ बजे घर के बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला था। ससुराल वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। आरोप है कि मायके पक्ष को खबर दिए बिना ही जल्दबाजी में शव को श्मशान में ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


उधर गांव से खबर पाकर मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने हत्या कर जल्दबाजी में शव जलाने की सूचना दे दी तो पुलिस श्मशान में पहुंच गई। पुलिस को देखते ही ससुराल वाले भाग निकले, लेकिन पति को पुलिस ने दबोच लिया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक के अनुसार तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पहले हुई थी शादी
कासगंज जनपद के थाना सोरों के गांव बीवी सलेमपुर निवासी ढाल सिंह की बेटी वर्षा की शादी तीन माह पहले ही निनामई निवासी बिट्टू के साथ हुई थी। बताते हैं कि 16 सितंबर को पति वर्षा को उसके मायके छोड़ आया था, लेकिन  17 सितंबर को भाई उसे ससुराल में छोड़ गया था। 18 सितंबर की सुबह वर्षा दुनिया से चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed