फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   death of married woman

Aligarh: सुबह पति को नौकरी पर हंसी-खुशी किया विदा, रात में मिला विवाहिता का शव, मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Apr 2025 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 08 Apr 2025 02:11 AM IST
सार

सुबह पति को नौकरी पर नोएडा जाने के लिए हंसी-खुशी विदा किया। रात में घर पर शव पड़ा मिला। मृतका के भाई ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
death of married woman
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

31 मार्च की सुबह गांव गोसपुर में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के भाई ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कासगंज जनपद के गांव सेवर निवासी विजेंद्र कुमार के अनुसार उनकी बहन अनीता के पति योगेंद्र, सास सर्वेश देवी, ससुर ओमप्रकाश, देवर शिवम कुमार, ननद भावना कुमारी ने दहेज के लिए हत्या की है।

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अनीता का शव अपने घर पर मिला था। वह परिवार वालों से अलग मकान में पति के साथ रहती थी। 31 मार्च की सुबह पति को नौकरी पर नोएडा जाने के लिए हंसी-खुशी विदा किया था।
विज्ञापन


इसके बाद रात में घर पर शव पड़ा मिला था। वहीं गांव में चर्चा थी कि मृतका के मायके और ससुराल वालों के बीच समझौते की बात चल रही थी। समझौता न हो पाने पर मृतका के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed