{"_id":"6451496663b4dc8a840eecc8","slug":"marriage-start-again-14-in-may-and-11-in-june-auspicious-times-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फिर गूंजेगी शहनाई, मई में 14 और जून में 11 हैं शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फिर गूंजेगी शहनाई, मई में 14 और जून में 11 हैं शुभ मुहूर्त
Tue, 02 May 2023 11:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 02 May 2023 11:03 PM IST
सार
फरवरी के बाद मार्च व अप्रैल में एक-एक ही शुभ मुहूर्त थे। मई में 3, 4, 7, 9, 10, 11, 12, 17, 21, 26, 27, 28, 29, 30 मई तक कुल 14 शुभ मुहूर्त हैं। वहीं जून में भी ग्यारह शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ शहर में 3 मई से शहनाइयों की आवाज गूंजना शुरू हो जाएंगी। इसी के साथ बारात में बैंड-बाजों की धुन पर बाराती थिरकते नजर आएंगे। क्योंकि मई माह में शुभ मुहूर्तों की भरमार है। इस माह कुल 14 शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि फरवरी के बाद मार्च व अप्रैल में एक-एक ही शुभ मुहूर्त थे। मई में 3, 4, 7, 9, 10, 11, 12, 17, 21, 26, 27, 28, 29, 30 मई तक कुल 14 शुभ मुहूर्त हैं। वहीं जून में भी ग्यारह शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद सीधे नवंबर में शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन