{"_id":"591df9994f1c1bd520f2473b","slug":"marksheet-not-found-for-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से नहीं मिली मार्कशीट, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से नहीं मिली मार्कशीट, किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 19 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
एक साल से नहीं मिली मार्कशीट, किया हंगामा
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चंपा अग्रवाल कन्या कॉलेज की 120 छात्राओं को पिछले एक साल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट ही नहीं मिली है। इस पर इन छात्राओं व उनके अभिभावकों ने यहां कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया और नारेबाजी की। काफी छात्राओं का कहना था कि उनकी आगे की पढ़ाई रुक गई तो कुछ छात्राओं ने तो यहां तक कहा कि उनका शादी का रिश्ता तक टूट गया है। हंगामा बढ़ते देख मौके पर पुलिस पहुंच गई।
पिछले शैक्षिक सत्र में यहां अचल सरोवर के निकट स्थित चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की काफी छात्राओं की मार्कशीट यूपी बोर्ड से गलत आ गई थी। इसमें ज्यादातर मार्कशीट में फोटो गलत थे। इस पर कॉलेज से इन्हें सही करने से लिए फिर से माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय इलाहाबाद भेज दिया गया था, लेकिन एक साल बाद भी 120 छात्राओं की मार्कशीट अभी तक वापस नहीं आई हैं। गुरुवार को यह छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ यहां कॉलेज पहुंच गईं और वहां प्राचार्या व अन्य लोगों का घेराव कर नारेबाजी व हंगामा शुरू कर दिया। छात्राओं का कहना था कि कॉलेज प्रशासन और यूपी बोर्ड की वजह से वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं।
उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ के परिजनों का कहना था कि मार्कशीट न मिलने पर उनके रिश्ते तक टूट गए हैं। इस दौरान वहां काफी नोकझोंक भी हुई। स्थिति बिगड़ती देख प्रधानाचार्या ने मौके पर पुलिस भी बुला ली। बाद में पुलिस व कुछ अन्य लोगों के समझाने बुझाने पर यह छात्राएं व उनके परिजन वहां से वापस चली गए।