फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Market was stunned by daylight robbery, resentment among traders.

दिनदहाड़े लूट से सहम गया बाजार, व्यापारियों में आक्रोश

Tue, 02 Jun 2020 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Market was stunned by daylight robbery, resentment among traders.
शमन माहेश्वरी। - फोटो : CITY OFFICE
समद रोड पर सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे दिनदहाड़े 22.70 लाख की लूट के बाद शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश और भय का माहौल है। सभी व्यापार संगठनों ने लूट-कांड को दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने इसका खुलासा जल्द से जल्द नहीं किया तो कारोबार और पीछे चला जाएगा। इतने दिन बाद खुले बाजार में नगद का बड़ा लेनदेन स्वाभाविक है, क्योंकि कई कई दिनों का रुका हुआ भुगतान अब शुरू हो रहा है। इसलिए पुलिस को अब बाजार को सुरक्षित रखने पर खास ध्यान देना होगा ताकि कारोबारी माहौल बन सके। व्यापारियों ने बताया कि वारदात के बाद बदमाश संकरी गलियों में गुम हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस गश्त की ऐसी व्यवस्था हो कि बदमाश कहीं से भाग न पाए। समद रोड पर पुलिस पिकेट की मांग पुरानी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सुबह 11.30 बजे चहल पहल वाले बाजार में लूटपाट ने दहशतजदा कर दिया है। यहां बैंकों और एलआईसी के साथ तनिष्क, सोनी, पीसी ज्वैलर्स, मोबाइल और रेडीमेड के साथ खाने-पीने के बड़े शोरूम व रेस्टोंरट हैं। पूरा बाजार दिसंबर से पनप नहीं पा रहा है। पहले सीएए-एनआरसी के कारण कारोबार मंदा रहा, फिर 72 दिन का लॉकडाउन रहा। अब बाजार खुलते ही लूट हो गई। इस हालत में व्यापारी के पास जहर खाने के लिए पैसे नहीं है। अब अगर लूटपाट का माहौल होगा तो कारोबार नहीं हो पाएगा। ग्राहक भी डर जाएंगे। घटना का फौरन खुलासा होना चाहिए। अपराधी पकड़े जाएं और उनको ऐसी सजा मिले कि बाकी लोगों को ये एक सबक हो जाए। चौकसी की बहुत जरूरत है। हम प्रशासन के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विवेक बगाई, अध्यक्ष सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल।
इस घटना से पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता सामने आती है। अभी बाजार ठीक ढंग से खुल भी नहीं पाए हैं कि इतनी बड़ी लूट हो गई। पुलिस हर प्रयास करे और इस घटना को जल्द से जल्द खोले। दोषियों को कड़ी सजा मिले।
बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हो।
- प्रदीप गंगा, महानगर अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट।
सेंटर प्वाइंट इलाके में तीन बैंकों और एलआईसी की बड़ी शाखा है। पहले यहां बैंकों के पास पुलिस रहती थी, अब नहीं रहती है। आज की घटना इसी लापरवाही का नतीजा है। ऐसी घटनाएं जल्द नहीं खुली तो बदमाशों के हौसले बुलंद होंगे। इसलिए खुलासा जल्द से जल्द होना चाहिए ताकि व्यापारियों और आम जनता में विश्वास पैदा हो।
- शमन माहेश्वरी, महामंत्री अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल।
तेजी से बढ़ी बेरोजगारी के कारण लोगों के सामने लूटपाट की ऐसी स्थितियां आने की बात पहले से चल रही थी। जिसका डर था, वही सामने आया। ऐसे में बहुत सचेत रहने की जरूरत है। प्रशासन नगदी लाने व ले जाने की सुरक्षित व्यवस्था प्रदान कराए, जैसा कि पूर्व में हो रहा था। घटना का खुलासा हो और दोषियों को ऐसी सजा मिले कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।
-सौरभ सिक्ससंस, अध्यक्ष बृज औद्योगिक व्यापार मंडल एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बृज क्षेत्र संयोजक।
दो दिन पहले महावीरगंज महावीर मंदिर में हनुमान जी का मुकुट चोरी हो गया था। लोगों ने जांच पड़ताल कर चोर को पकड़वाया। देहलीगेट पुलिस ने उसको जेल भेजा। आज समद रोड से लेकर हर जगह पुलिस व्यापारियों का माल और वाहन पास तो चेक कर रही है, लेकिन बदमाश नहीं पकड़े जा रहे हैं। बड़े अधिकारियों को नीचे के स्टाफ को कसना होगा। पुलिस इस घटना का खुलासा जल्द से जल्द करे।
- ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय, अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिश्रा गुट।
इस बाजार में मेरा भी शोरूम है। ये लूटपाट की घटना दुखद है। व्यापारियों में भय आक्रोश है। ऐसी घटनाओं के बीच बाजार कैसे चलेगा। पूरा समाज कैसे चलेगा। हम प्रशासन से निवेदन करते है कि इसका जल्द से जल्द खुलासा हो। सेंटर प्वाइंट इलाके की सबसे व्यस्ततम समद रोड पर पर गांधी आई हास्पिटल तिराहा से स्टेट बैंक घंटाघर तक पुलिस की गश्त बढ़े।
-विजय अग्रवाल, अध्यक्ष अलीगढ़ सराफा एसोसिएशन।
गांधीपार्क और सेंटर प्वाइंट इलाके में पुलिस की गश्त होती रहती है। इसके बाद भी दिनदहाड़े लूट हो जाना समझ के परे है। इतना बड़ा कांड हो गया है और पुलिस के हाथ से बदमाश भी निकल गए। सीसीटीवी कैमरों से भी कोई पकड़ा नहीं जा रहा है। बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। जिससे जनता और व्यापारियों को राहत मिल सके।

- ओमप्रकाश मास्टर, मास्टर रेडियो मामू भांजा।

मास्टर ओमप्रकाश।

मास्टर ओमप्रकाश।- फोटो : CITY OFFICE

ज्ञान चंद्र वार्ष्णेय।

ज्ञान चंद्र वार्ष्णेय।- फोटो : CITY OFFICE

विवेक बगाई।

विवेक बगाई।- फोटो : CITY OFFICE

सौरव सिक्स संस ।

सौरव सिक्स संस ।- फोटो : CITY OFFICE

प्रदीप गंगा।

प्रदीप गंगा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed