फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Market decorated with tricolor, buyers flocking

स्वतंत्रता दिवस: तिरंगे से सजा बाजार, उमड़ रहे खरीदार

Mon, 14 Aug 2023 12:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 12:47 AM IST
सार

अचल बाजार, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट सहित अन्य स्थानों पर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की खरीदारी करते देखा गया। बाजार पूरा तिरंगे से सज गया है। दुकानें ग्राहकों से गुलजार हैं। बाजार में तिरंगे के अलावा बिल्ले, रिबिन, टी-शर्ट, हेयरबैंड, हैंडबैंड, कीरिंग आदि चीजों की भी अच्छी मांग हैं। इन सभी चीजों पर तिरंगा बना हुआ है। 

विज्ञापन
Market decorated with tricolor, buyers flocking
दुकान में 15 अगस्त को लेकर तिरंगा झंडा खरीदते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजार ग्राहकों से गुलजार है। पिछले बाजार में तिरंगे झंडे की अच्छी मांग है। बच्चे-बड़े सभी बाजार में तिरंगा खरीदते हुए नजर आ रहे हैं। सरकारी कार्यालय, स्कूल, सामाजिक, व्यापारिक संगठन भी हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग कर रहे हैं। जिसके चलते तिरंगे की मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन


रविवार को अचल बाजार, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट सहित अन्य स्थानों पर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की खरीदारी करते देखा गया। बाजार पूरा तिरंगे से सज गया है। दुकानें ग्राहकों से गुलजार हैं। बाजार में तिरंगे के अलावा बिल्ले, रिबिन, टी-शर्ट, हेयरबैंड, हैंडबैंड, कीरिंग आदि चीजों की भी अच्छी मांग हैं। इन सभी चीजों पर तिरंगा बना हुआ है। 
विज्ञापन


तिरंगा फहराने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सरकारी विभागों को भी झंडे फहराने का लक्ष्य सौंपा गया है। बाजार में तिरंगे झंडे की खासी मांग बढ़ गई है। तिरंगा कारोबारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि लोग एडवांस बुकिंग भी कराई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 रुपये से लेकर 200 रुपये की कीमत के झंडों की बाजार में अधिक मांग है। बड़े झंडों की कीमत 150 से 700 रुपये तक है। अधिक मांग के चलते दिल्ली, सूरत आदि स्थानों से रेडीमेड तिरंगा आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed