फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Market closed in protest against businessman's death, ultimatum to police

व्यापारी की मौत के विरोध में बाजार बंद, पुलिस को अल्टीमेटम

Mon, 18 Jul 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Market closed in protest against businessman's death, ultimatum to police
जयप्रकाश वार्ष्णेय उर्फ ललुआ का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
सराय हकीम क्षेत्र से लापता डिश उत्पाद व्यापारी की मौत के मामले में रविवार को विरोध जताते हुए बाजार बंद रखा गया और पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर जल्द घटना का खुलासा न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, इस पर भी कड़ा एतराज जताया गया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम में मौत का कारण पानी में डूबना आया है।
विज्ञापन

बता दें कि सराय हकीम, बन्नादेवी के व्यापारी जयप्रकाश वार्ष्णेय 14 जुलाई से लापता थे। उनकी आखिरी बार बात पत्नी से शाम चार बजे हुईं। इसके बाद उनका सुराग नहीं लगा। तलाश करने पर उनकी स्कूटी, मोबाइल, चप्पल व कपड़े आदि रामघाट में मिले, जबकि शव शनिवार को पालीमुकीमपुर क्षेत्र में हजारा नहर में मिला। शव मिलने के बाद से पत्नी, दो बेटे व एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में पुलिस 15 जुलाई को दर्ज गुमशुदगी के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

इधर, शनिवार रात को ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही थी। इसके चलते व्यापारियों में खासी नाराजगी रही और रविवार को इलाके का बाजार बंद रखकर विरोध जताया। साथ में पुलिस को चेतावनी दी है। सीओ द्वितीय मनीष शांडिल्य ने बताया कि मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है, जो भी तथ्य उजागर होगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यही बात परिवार को समझाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं परिवार के सवाल
इस मामले में परिवार की ओर से कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। उनके अनुसार, जय प्रकाश आत्महत्या करते तो इतनी दूर क्यों जाते। स्कूटी रामघाट में और शव पाली में कैसे मिला। इसके अलावा उन्होंने ट्रांसपोर्ट व्यापार की साझेदारी में चल रहे विवाद पर भी जोर दिया है। कहा है कि जब उसमें पुलिस से शिकायत की गई थी तो उस दिशा में पुलिस जांच क्यों नहीं कर रही। साथ ही वह व्यक्ति भी अचानक से गायब है, जिससे विवाद था। परिवार ने जोर दिया है कि अगर खुलासा न हुआ तो वे किसी भी कदम को उठाने के लिए मजबूर होंगे।

व्यापारी की हत्या के विरोध में सराय हकीम बाजार बंद कर शोकसभा में उपस्थित व्यापारी।

व्यापारी की हत्या के विरोध में सराय हकीम बाजार बंद कर शोकसभा में उपस्थित व्यापारी। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed