फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   March on foot carrying banner of house is for sale

Aligarh News: मकान बिकाऊ है का बैनर लेकर किया पैदल मार्च, यह है वजह

Sun, 26 Nov 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 26 Nov 2023 01:29 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि कस्बा टप्पल में कुछ भूमाफियाओं ने कब्रिस्तानों की भूमि व सार्वजनिक रास्तों पर अवैध तरीके से कब्जे कर बिक्री की गई है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई तो शासन ने जांच कराई। इसमें भूमाफियाओं का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ तो उक्त भूमियों को बंजर में दर्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
March on foot carrying banner of house is for sale
थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते पीड़ित दिलशाद अली खां - फोटो : संवाद

विस्तार

समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से क्षुब्ध वक्फ कब्रिस्तान प्रबंध समिति टप्पल अध्यक्ष व मोहर्रम मेला इंतजामिया कमेटी रजिस्टर्ड टप्पल के जनरल सेक्रेटरी दिलशाद अली खान ने मकान बिकाऊ है का बैनर लेकर पैदल मार्च किया। थाने पहुंचकर उन्होंने मुख्यमंत्री सहित जिले के अधिकारियों के नाम संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन थाना प्रभारी टप्पल पंकज कुमार मिश्रा को सौंपा।

विज्ञापन


पीड़ित अध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया कि कस्बा टप्पल में कुछ भूमाफियाओं ने कब्रिस्तानों की भूमि व सार्वजनिक रास्तों पर अवैध तरीके से कब्जे कर बिक्री की गई है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई तो शासन ने जांच कराई। इसमें भूमाफियाओं का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ तो उक्त भूमियों को बंजर में दर्ज कर दिया गया। जबकि उक्त भूमियों में से एक भूमि वक्फ कब्रिस्तान सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कब्रिस्तानों को घेरने वाले भूमाफियाओं ने परिवार में सेंध लगाते हुए ध्यान भटकने के उद्देश्य से बड़े भाई पर पैतृक आवास का बंटवारा नहीं करते हुए निजी समस्या उत्पन्न कर दी गई है। थाना प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित दिलशाद अली खान का ज्ञापन मिल गया है। इसे संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed