फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Many injured and died in a road accident between bolero and bike in Aligarh

अलीगढ़: बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदते हुए खाई में जा गिरी बोलेरो, दो की मौत, तीन घायल

Thu, 14 May 2020 02:43 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 14 May 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Many injured and died in a road accident between bolero and bike in Aligarh
बाइक सवार दोनों दोस्त (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र के दादो रोड पर तेज गति से आ रही बोलेरो कार बाइक सवार दो युवकों को रौंदते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना में बाइक और कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पांचों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बाइक सवार दोनों दोस्तों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि बाइक सवार दोनों दोस्त रजत माहेश्वरी और मोहसिन खान छर्रा कस्बे से बुधवार रात आठ बजे जिम करके अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरौली बंबा के पास तेज गति से चली आ रही अनियंत्रित बोलेरो कार दोनों को रौंदते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों घायल लोगों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां बाइक सवार दोनों दोस्त रजत माहेश्वरी और मोहसिन खान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, बोलेरो कार सवार तीनों युवकों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed