{"_id":"64a9910df8223623840b6ab4","slug":"many-areas-of-aligarh-submerged-due-to-intermittent-rains-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: रुक-रुक कर हुई बारिश से कई इलाके जलमग्न, तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: रुक-रुक कर हुई बारिश से कई इलाके जलमग्न, तापमान गिरा
Sat, 08 Jul 2023 10:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:08 PM IST
सार
बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव का संकट पैदा हो गया। देर रात तक इलाकों में जलभराव रहा। जिसके चलते लोग परेशान रहे। राहगीरों को आवागमन में परेशानी रही। जलभराव के साथ ही बारिश से सड़कों पर गंदगी पसर गई।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश के बाद भी अलीगढ़ में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह से दिन में कई बार रुक-रुककर बारिश हुई है। दिन में धूप और बारिश एक साथ हो रही थी। बारिश से तापमान तो गिरा, लेकिन लोगों को अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिली है। बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग बारिश की संभावना बता रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को जिले में कई बार रुक-रुककर बारिश हुई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन, बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार तड़के सुबह बूंदाबांदी से शुरुआत हुई। जो पूरे दिन बरसता रहा।
विज्ञापन
सुबह से उमस ने लोगों को परेशान किया। हवा चलने के बाद भी लोगों के शरीर से पसीना बहता रहा। बारिश के साथ निकल रही धूप ने उमस में और इजाफा कर दिया। जिससे पूरे दिन लोग परेशान रहे। शाम को भी लोगों का मन व्याकुल रहा। गर्मी से कहीं राहत नजर नहीं आई। हालांकि तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पूरे सप्ताह बारिश के आसार बने हुए हैं। जिससे उम्मीद है कि शहरवासियों को गर्मी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
बारिश से कई इलाकों में जलभराव और गंदगी
बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव का संकट पैदा हो गया। देर रात तक इलाकों में जलभराव रहा। जिसके चलते लोग परेशान रहे। राहगीरों को आवागमन में परेशानी रही। जलभराव के साथ ही बारिश से सड़कों पर गंदगी पसर गई। शहर के महेंद्र नगर, बेगमबाग, सुरेंद्र नगर, जयगंज, पला रोड, बारहद्वारी, घुडिया बाग, खैर रोड, शाहजमाल, विकास नगर आदि इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे लोग परेशान हो गए। जलभराव के कारण इलाके में मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा।