{"_id":"6776f1490c8b07115c06e853","slug":"mant-resident-bike-rider-dies-due-to-collision-with-roadways-bus-aligarh-news-c-116-1-sali1010-102327-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रोडवेज बस की टक्कर, बाइक सवार की मौत, चालक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रोडवेज बस की टक्कर, बाइक सवार की मौत, चालक दबोचा
Fri, 03 Jan 2025 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:34 AM IST
सार
दिनेश बाइक से इगलास होते हुए अपने गांव जा रहा था। मथुरा रोड स्थित बिसाहुली मोड़ से गोरई होते हुए गांव जाने के लिए जैसे ही मुड़ा, इसी दौरान राजस्थान रोडवेज बस तेजी से अचानक उसके सामने आ गई। बस अलीगढ़ जा रही थी। बस की टक्कर लगते ही बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मथुरा रोड स्थित बिसाहुली मोड़ पर राजस्थान रोडवेज बस की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर लोगों ने बस के चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
2 जनवरी शाम करीब चार बजे दिनेश पुत्र परमानंद निवासी पब्बीपुर थाना मांट जिला मथुरा बाइक से इगलास होते हुए अपने गांव जा रहा था। मथुरा रोड स्थित बिसाहुली मोड़ से गोरई होते हुए गांव जाने के लिए जैसे ही मुड़ा, इसी दौरान राजस्थान रोडवेज की डीलक्स बस संख्या आरजे 14 पीसी 0354 डीलक्स डिपो जयपुर तेजी से अचानक उसके सामने आ गई। बस अलीगढ़ जा रही थी। बस की टक्कर लगते ही बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बस को रोक लिया तथा पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर जमा लोगों को हटाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान होने के साथ ही सूचना परिजनों को भी भेज दी गई है। वहीं बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक नरेंद्र सिंह राठौर पुत्र मोहन सिंह निवासी शिव कॉलोनी जालाना डूगरी जयपुर राजस्थान को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन