{"_id":"685151fb65c7f81e370d3600","slug":"manish-kumar-of-aligarh-got-9th-rank-in-the-state-in-up-bed-jee-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BEd JEE Result: अलीगढ़ के मनीष मिश्रा को मिला प्रदेश में 9वां स्थान, पत्नी बनी प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BEd JEE Result: अलीगढ़ के मनीष मिश्रा को मिला प्रदेश में 9वां स्थान, पत्नी बनी प्रेरणा
Tue, 17 Jun 2025 05:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Jun 2025 05:02 PM IST
सार
मनीष मिश्रा ने बताया कि रोजाना चार-पांच घंटे पढ़ते थे। जो चीजें समझ में नहीं आती थीं, उसे पत्नी बताती थीं। अच्छी रैंक आने के चलते वह लखनऊ या अलीगढ़ में बीएड की पढ़ाई करना चाहेंगे।
विज्ञापन
मनीष मिश्रा अपने परिवार के साथ
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2025 में अलीगढ़ शहर के मनीष मिश्रा को प्रदेश में नौवां स्थान मिला। इंजीनियर की नौकरी छोड़ कारोबार संभालने वाले मनीष ने पत्नी की प्रेरणा से परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। इस दौरान पत्नी शिवानी ने उन्हें पढ़ाया भी था। वह परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं।
विज्ञापन
यह परीक्षा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से 1 जून को आयोजित की गई थी। शहर के गांधी नगर के कारोबारी अंजनी कुमार मिश्रा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जयदेवी मिश्रा के बेटे मनीष मिश्रा ने बताया कि टॉप 10 में आने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पेपर अच्छा हुआ था। ईश्वर की कृपा रही कि वह टॉप टेन में आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि में रोजाना चार-पांच घंटे पढ़ते थे। जो चीजें समझ में नहीं आती थीं, उसे पत्नी बताती थीं। अच्छी रैंक आने के चलते वह लखनऊ या अलीगढ़ में बीएड की पढ़ाई करना चाहेंगे। पिछले वर्ष यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ के मनोज कुमार ने प्रदेश में टॉप किया था।
विज्ञापन
नौकरी छोड़कर पिता का कारोबार संभाला
मनीष ने वर्ष 2016 में बीटेक की डिग्री ली थी। तीन साल तक दिल्ली के एक कंपनी में बतौर मैकेनिकल इंजीनियर नौकरी की, लेकिन मन नहीं लगा तो नौकरी छोड़कर पिता के कारोबार को संभाल लिया। वर्ष 2023 में उनकी शादी शिवानी मिश्रा से हो गई। मनीष ने कहा कि पत्नी से प्रभावित होकर शिक्षण क्षेत्र में जाने का मन बनाया।