{"_id":"63e4e7245837cccff3088bad","slug":"mangalayatan-university-educational-stall-set-up-in-aligarh-exhibition-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नुमाइश में मंगलायतन विवि की शैक्षणिक स्टाल लगा, उच्च शिक्षा के बारे में दी जा रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नुमाइश में मंगलायतन विवि की शैक्षणिक स्टाल लगा, उच्च शिक्षा के बारे में दी जा रही जानकारी
Thu, 09 Feb 2023 05:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Feb 2023 05:59 PM IST
सार
अलीगढ़ की नुमाइश में मंगलायतन विवि का स्टॉल लगा हुआ है। स्टॉल पर स्टाल के माध्यम से उच्च शिक्षा व विश्वविद्यालय के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
नुमाइश में मंविवि की स्टाल का शुभारंभ करते कुलपति प्रो. पीके दशोरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ की नुमाइश में मंगलायतन विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक स्टाल लगाई गई है। इस स्टाल के माध्यम से नुमाइश में आए छात्र-छात्रा एवं अभिभावक पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्टाल का विवि के कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य में रोजगार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मंविवि में प्रोफेशनल, जॉब ओरिएंटेड एवं उच्च गुणवत्ता वाले पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। स्टाल के माध्यम से उच्च शिक्षा व विश्वविद्यालय के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
कुलसचिव ब्रिगे. समरवीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में उच्च-गुणवत्ता का माहौल विद्यार्थियों को सीखने के साथ ही बेहतर परिणाम देने में सहायक है। प्रदूषण रहित हरे भरे परिसर में स्मार्ट क्लास रूम, आधुनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब के साथ प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छात्रों की रुचि के हिसाब से विवि में कोर्स संचालित हैं। इस अवसर पर प्रो. वाईपी सिंह, प्रो. आरके शर्मा, डा. सौरभ कुमार, डा. हैदर अली, डा. अशोक उपाध्याय, डा. पूनम रानी, अली अख्तर, असलान, सुशांत शर्मा, धीरेश उपाध्याय आदि थे।