फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mandi Parishad will open two new wheat purchasing centers in Atrauli and Chharra

अतरौली व छर्रा में मंडी परिषद खोलेगी दो नये गेहूं क्रय केंद्र

Sat, 03 Apr 2021 02:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Mandi Parishad will open two new wheat purchasing centers in Atrauli and Chharra
इस बार किसानों को गेहूं बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पहले से दो क्रय केंद्र खोलने वाली मंडी परिषद अतरौली व छर्रा में दो और केंद्र खोलने जा रही है। इधर, एसडब्ल्यूसी के प्रबंध निदेशक व मंडल के नोडल अफसर की फटकार के बाद पीसीएफ ने भी 14 क्रय केंद्रों के प्रस्ताव तैयार करने शुरू कर दिए हैं। भारतीय खाद्य निगम ने भी एक नया सेंटर खोल दिया है।
विज्ञापन

गेहूं उत्पादक किसानों को अपना गेहूं बेचने की ज्यादा से ज्यादा सहूलियत देने के लिए शासन ने खरीद लक्ष्य इस बार तय नहीं किया है। साथ ही पहली बार मंडी परिषद को गेहूं क्रय केंद्र खोलने और खरीद के आदेश दिए हैं। इसके अनुपालन में खैर व धनीपुर मंडी में दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। इधर, पीसीएफ को जिलेे में 89 क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन कर्मचारियों की कमी का हवाला देते हुए मात्र 75 क्रय केंद्र खोले गए।
विज्ञापन

गेहूं खरीद 2021-22 के लिए शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी व एसडब्ल्यूसी के प्रबंध निदेशक श्रीकान्त गोस्वामी गत दिवस व्यवस्थाओं का जायजा लेने यहां आए। अलीगढ़ मंडी परिषद द्वारा निर्धारित लक्ष्य चार के सापेक्ष दो ही क्रय केंद्र खोलने पर उन्होंने की नाराजगी जताते हुए कहा कि शासन स्तर से जितने क्रय केन्द्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, उतने क्रय केंद्र अवश्य स्थापित किए जाएं। 14 कम क्रम केंद्र खोलने पर उन्होंने पीसीएफ अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए अलीगढ एवं हाथरस में क्रय केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। जनपद हाथरस एवं अलीगढ़ में भारतीय खाद्य निगम के एक-एक क्रय केन्द्र बनाने के निर्देश दिए। डिप्टी आरएमओ केपी सिंह ने बताया कि मंडी परिषद अतरौली व खैर में दो नए सेंटर खोलेगी। भारतीय खाद्य निगम ने एक नया सेंटर खोल दिया है। पीसीएफ ने भी 14 नए केंद्रों का प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

94 केंद्रों में से मात्र 69 पर ठेकेदार मौजूद
भले ही प्रशासन द्वारा सभी क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं का दावा किया जा रहा हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। केंद्रों पर ढुलाई के लिए छह बार टेंडर निकाले जाने के बावजूद ठेकेदारों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। कुल 94 क्रय केंद्रों में से 69 पर ही ठेकेदार मौजूद हैं। समीक्षा के दौरान प्रबंध निदेशक ने जल्द से जल्द ठेकेदारों की नियुक्ति के आदेश दिए हैं। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि टेंडर निकाल दिए हैं। दो-तीन दिन में ठेकेदारों की नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed