फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Managers of private colleges surrounded the Vice Chancellor regarding the examination center

Aligarh News: परीक्षा केंद्र को लेकर कुलपति को निजी महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने घेरा

Sun, 27 Nov 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Managers of private colleges surrounded the Vice Chancellor regarding the examination center
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध निजी महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने परीक्षा केंद्रों को लेकर कुलपति को घेरा। वहीं, शिक्षक एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने एक विशेष जाति के प्रबंधकों के महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने विवि के संदर्भ में शासन से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को विश्वविद्यालय ने हाथरस, अलीगढ़, एटा और कासगंज के महाविद्यालयों को नोडल केंद्र के साथ परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए। परीक्षा केंद्र तय होने की खबर लगते ही शाम करीब पांच बजे निजी महाविद्यालयों के प्रबंधक विवि के कैंप कार्यालय पर आ गए और कुलपति का घेराव किया। इसी बीच एमएलसी शिक्षक डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने कुलपति से परीक्षा केंद्रों को लेकर पुनर्विचार करने के लिए रिव्यू कमेटी भी बनाने की बात कही। कुलपति ने उनकी बात मान ली और छह सदस्यीय रिव्यू कमेटी गठित कर दी। कमेटी में हाथरस, एटा, कासगंज और शहर के एडेड तीन महाविद्यालय के प्राचार्य होंगे। डॉ. मानवेंद्र प्रताप ने कहा कि विवि सुगम और सुचारु रूप से चले, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी परीक्षा केंद्रों के निर्धारण सहित अन्य मामलों के बारे में शासन को अवगत कराएंगे। इस संबंध में विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि पिछले साल 175 परीक्षा केंद्र थे। इस बार 137 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। निजी महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने उनके महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है। कुलपति ने रिव्यू कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed