फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Manager of Heritage School met Bihar Governor Arif Mohammad Khan

Aligarh: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले हैरीटेज स्कूल के प्रबंधक, अलीगढ़ का ताला किया भेंट

Thu, 06 Feb 2025 05:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 05:41 PM IST
सार

हेरिटेज इन्टरनेशनल स्कूल की प्रबंध समिति ब्रजधाम ऐजूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य पीयूष नन्दन व पारुल वार्ष्णेय ने बताया कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात और उनके व्यवहार को अपने यादों की तिजोरी में संभाल कर रखेंगे।

विज्ञापन
Manager of Heritage School met Bihar Governor Arif Mohammad Khan
बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ पीयूष नंदन व पारूल वार्ष्णेय - फोटो : स्वयं

विस्तार

हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक परिवार के साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले। उन्होंने राज्यपाल को अलीगढ़ का ताला भेंट किया। एएमयू में पढ़े राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ताला स्वीकार करते हुए कहा कि आप लोगों ने मेरे दिल पर मोहब्बत का ताला लगा दिया। यह यादगार पल कभी नहीं भूल पाऊंगा।

विज्ञापन

बिहार राज्यपा से मुलाकात
विज्ञापन

हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक पीयूष नंदन व पारूल वार्ष्णेय ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से पटना स्थित गर्वनर हाऊस पर शिष्टाचार भेंट की। पीयूष नंदन ने बताया कि अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात हुई। अलीगढ़ की पहचानप विशिष्ट पुरानी डिजाइन का ताला भेंट किया। ताले की भेंट स्वीकार करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि आप लोगों ने मेरे दिल पर मोहब्बत का ताला लगा दिया है। यह यादगार क्षण कभी नहीं भुलाया जाएगा। आप लोग मेरे बेटे और बेटी जैसे हैं, कभी भी मुझसे मिलने के लिये औपचारिकता की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार राज्यपाल से मुलाकात
हेरिटेज इन्टरनेशनल स्कूल की प्रबंध समिति ब्रजधाम ऐजूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य पीयूष नन्दन व पारुल वार्ष्णेय ने बताया कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात और उनके व्यवहार को अपने यादों की तिजोरी में संभाल कर रखेंगे। विदित है कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान यूपी के बुलंदशहर से हैं। उन्होंने एएमयू से भी शिक्षा प्राप्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed