Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Man waiting for bus crushed by car, dies

Aligarh News: बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति को कार ने रौंदा, मौत

Thu, 02 Jan 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2025 02:10 AM IST
सार

पलवल-अलीगढ़ कट पर वाहन का इंतजार कर रहे वीर सिंह को कार ने रौंद दिया। नोएडा की ओर से आ रही कार उन्हें रौंदते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Man waiting for bus crushed by car, dies
हादसे में कार डिवाइडर पर चढ़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को कार ने रौंदा दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। कार अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन


1 जनवरी शाम करीब पांच बजे टप्पल क्षेत्र के पलवल-अलीगढ़ कट पर वाहन का इंतजार कर रहे वीर सिंह (59) पुत्र बालमुकुंद निवासी गांव गजोली, मथुरा को कार ने रौंद दिया। नोएडा की ओर से आ रही कार उन्हें रौंदते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व पेट्रोलिंग टीम ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे का बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वीर सिंह अपने गांव जाने के लिए टप्पल स्थित कट पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। थाना पुलिस ने बताया है कि हादसे के बारे में परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed