{"_id":"6905e17b619ce669ae0794e8","slug":"man-sentenced-to-20-years-in-prison-for-physical-harassment-a-girl-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छह साल बाद आया फैसला, आठ वर्ष की बालिका से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छह साल बाद आया फैसला, आठ वर्ष की बालिका से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की सजा
Sat, 01 Nov 2025 04:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 01 Nov 2025 04:01 PM IST
सार
बालिका को दोषी ने दुकान से चीनी लेकर आने के बहाने मोहल्ले की दुकान पर भेजा। पीछे से खुद भी वहां पहुंच गया। इसके बाद बातों में लगाकर उसे पास के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के गंगीरी क्षेत्र में आठ वर्ष की बालिका से दुष्कर्म के दोषी कुलदीप को बीस वर्ष की सजा सुनाई गई है। साथ ही 25 हजार रुपये अर्थदंड नियत किया है। अर्थदंड की पूरी राशि पीड़ित को देने के आदेश दिए हैं। छह वर्ष पुराने मामले में यह निर्णय एडीजे पॉक्सो तृतीय विनय तिवारी की अदालत ने सुनाया है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार ये घटना 4 जून 2019 की है। वादी मुकदमा के अनुसार उनकी नातिन को कुलदीप ने दुकान से चीनी लेकर आने के बहाने मोहल्ले की दुकान पर भेजा। पीछे से खुद भी वहां पहुंच गया। इसके बाद बातों में लगाकर उसे पास के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बाद में रोते हुए बच्ची जब घर आई। तब उसने पूरा वाकया बताया। मामले में परिवार के मुकदमे के आधार पर मेडिकल परीक्षण व आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया हुई। इसी मामले में चार्जशीट पर न्यायालय ने कुलदीप को दोषी करार देकर सजा सुनाई है।
विज्ञापन