फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Man kills wife over family dispute in aligarh

Aligarh News: परिजनों के सोने के बाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, बेटे ने बताई एक-एक बात

Sun, 24 Jul 2022 03:07 PM IST
किरन रौतेला अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 24 Jul 2022 03:07 PM IST
सार

अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के चलते पति ने रात में पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, जिसकी कानों-कान खबर घरवालों को भी नहीं हुई।

विज्ञापन
Man kills wife over family dispute in aligarh
अलीगढ़ क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सरसिल स्थित मस्जिद वाली गली में आपसी विवाद में पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है । मृतका के बेटे ने आरोपी पिता के विरुद्ध तहरीर दे दी है, पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


 बन्नादेवी क्षेत्र के सारसोल स्थित मस्जिद वाली गली में शेर मोहम्मद अपनी पत्नी 50 वर्षीय जाफरी बेगम और तीन पुत्रों के साथ रहता है। मृतका के बेटे ने बताया उसका पिता शेर मोहम्मद 2 साल पहले शहर से बाहर रहकर काम करता था 2 वर्ष से वह अलीगढ़ में परिवार के साथ रह रहा था। 
विज्ञापन


 पिता का आए दिन घरेलू मामलों को लेकर उसकी मां से विवाद होता रहता था।  शनिवार रात्रि भी उसके पिता का उसकी मां जाफरी बेगम से झगड़ा हुआ और रात्रि में किसी समय उसके पिता ने धारदार हथियार से उसकी मां पर हमला कर हत्या कर दी।  परिजनों को घटना की जानकारी रविवार प्रातः 5:00 हुई  तो पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed